मंदसौर। पेंशनर्स राज्य के कर्मचारियोंध्समान महंगाई राहत स्वीकृत की जावे। प्रदेश के पेंशनरांे की मांगों एवं समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के नाम मंदसौर के लोकप्रिय विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया को संगठनों के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा एवं जिलाध्यक्ष सतीश नागर ने विधायक के निवास पर पहुंचकर दिया जाकर विधायक जी से इनका शीघ्र निराकरण हेतु प्रदेश के समस्त पेंशनर संगठनों के प्रतिनिधि मंडल से मुख्यमंत्रीजी से समय उपलब्ध करवाकर आपकी उपस्थिति में चर्चा कर निराकरण करने का आग्रह किया गया।
यह जानकारी एक विज्ञप्ति में अशोक कुमार शर्मा कार्यवाहक जिलाध्यक्ष भारत पेंशनर समाज मंदसौर द्वारा दी गई।
म.प्र.छत्तीसगढ़ गठन अधिनियम की धारा 49(6) को समाप्ति को लेकर आपके द्वारा विधानसभा में रखे गये अशासकीय संकल्प जिसे विधानसभा में ध्वनिमत से पारित किया। धारा 49 (6) को समाप्त किया जावें, पेंशनरांे को केन्द्र के पेंशनर्स राज्य के कर्मचारियोंध्समान महंगाई राहत स्वीकृत की जावे। आयुष्मान योजना में पेंशनरो को लिया जावे या 3000 रु. चिकित्सा भत्ता जैसी कई मांगांे का उल्लेख ज्ञापन में किया गया है।