ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

पीएम श्री योजना -मंदसौर के 8, नीमच के 8 और जावरा के 3 विद्यालय चयन

मंदसौर । केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना पीएम श्री योजना के तहत संसदीय क्षेत्र के 19 विद्यालयों का चयन हुआ है। जिसमें मंदसौर के 8, नीमच के 8 और जावरा के 3 विद्यालय शामिल हैं। ऐसे में इन विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के साथ-साथ क्षेत्र में भी हर्ष का माहौल है।
पीएम श्री योजना के तहत मंदसौर जिले के गरोठ विधानसभा के भानपुरा क्षेत्र के माध्यमिक स्कूल कंवला, गरोठ क्षेत्र के शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल हतुनियाए माध्यमिक स्कूल मेलखेड़ा, मल्हारगढ़ क्षेत्र के शासकीय हाई सेकेंडरी कन्या स्कूल बूढ़ा, मंदसौर क्षेत्र के शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल गुजरदा, शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल कुचडोद, सीतामऊ क्षेत्र के शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल अजयपुर, शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल मोतीपुरा स्कूल का चयन हुआ। इसी के तहत नीमच जिले के जावद क्षेत्र के शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल खोर, शासकीय माध्यमिक स्कूल मोरवन, मनासा क्षेत्र के शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल कुंडला, शासकीय माध्यमिक स्कूल पिपलियाहाड़ी, शासकीय हाई सेकेंडरी कन्या स्कूल मनासा एवं शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल चल्दू, शासकीय माध्यमिक स्कूल कुचड़ोद एवं शासकीय विद्यालय बद्याना का चयन हुआ। इसी के साथ ही जावरा संसदीय क्षेत्र के जावरा में शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल रिंगनोद, पिपलौदा क्षेत्र के शासकीय हाई स्कूल नंदलेता और माध्यमिक स्कूल माउखेडी का चयन हुआ। अब इन विद्यालयों में नई शिक्षा नीति के तहत काफी बेहतर शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध होंगी और यह विद्यालय आने वाले दिनों में डिजिटल क्लासरूम, डिजिटल लाइब्रेरी, डिजिटल लेबोरेट्री जैसी कई आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे।

मॉडल स्कूल जैसी होंगी सुविधाएं

सांसद सुधीर गुप्ता ने बताया कि यह हम सब के लिए गर्व की बात है। अब हमारे क्षेत्र के बच्चों को पठन-पाठन के लिए एक नया परिवेश मिलने जा रहा है। पीएम श्री योजना के तहत चयनित विद्यालयों में एक मॉडल स्कूल जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इन विद्यालयों में स्कूल भवन विस्तार के साथ ही डिजिटल क्लासरूम, डिजिटल लाइब्रेरी, डिजिटल लेबोरेट्री जैसी कई अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वहीं चयनित विद्यालयों को विद्या समीक्षा केंद्र से जोड़ा जाएगा। इन विद्यालयों में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ पठन-पाठन एवं सीखने सिखाने के लिए अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। सांसद सुधीर गुप्ता ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धमेन्द्र प्रधान का आभार जताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.