ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

मंदसौर से अहमदाबाद तक का सफर हुआ आसान

सांसद सुधीर गुप्ता के प्रयास से संसदीय क्षेत्र को एक और रेलवे की बड़ी सौगात मिलने जा रही है । यह होगी इंदौर अहमदाबाद ट्रेन। जैसा की विधित है पिछले दिनों जीएम बैठक में सांसद सुधीर गुप्ता ने संसदीय क्षेत्र को नई ट्रेनों की सौगात हेतु जीएम को पत्र भी सौंपा था, वह अन्य कई ट्रेनों की मांग की थी। इसी के तहत आज डीएम कार्यालय से इंदौर उदयपुर ट्रेन नंबर 19329 को उदयपुर से अहमदाबाद तक जोड़ दिया गया है । इससे संसदीय क्षेत्र के स्वास्थ्य सेवाओं और  व्यापारियों को बड़ा लाभ प्राप्त होगा । अभी तक सीधे अहमदाबाद की निरंतरता नहीं होने के कारण रतलाम से होकर जाना पड़ता था ।अब इंदौर उदयपुर की ट्रेन को अहमदाबाद तक विस्तारित होने से क्षेत्र के कई लोगों को फायदा होगा।  ज्ञात रहे चिकित्सा एवं व्यापारी क्षेत्र से अहमदाबाद का काफी महत्व है और यहां के कई व्यापारी नियमित रूप से सफर करते हैं और इसके लिए सांसद सुधीर गुप्ता लगातार प्रयासरत थे । उन्होंने इस संदर्भ में डीआरएम व जीएम से कई बार पत्राचार के माध्यम से चर्चा की और पिछले दिनों रतलाम में जीएम बैठक के दौरान नई ट्रेनों के ठहराव और विस्तार को लेकर अपना मांग पत्र सौंपा, जिसे स्वीकार करते हुए रेलवे मंडल द्वारा इंदौर उदयपुर ट्रेन का विस्तार अहमदाबाद तक कर दिया गया है। अब यह ट्रेन इंदौर से अहमदाबाद जाने में ट्रेन नंबर 19329 और आने में 19330 नंबर से चलेगी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.