म.प्र. स्वर्णकला बोर्ड की जगह स्वर्णकार आयोग का गठन किया जाये। राजधानी भोपाल में नर्मदा क्लब सभागार में स्वर्णकार समाज की महापंचायत का आयोजन सम्पन्न हुआ। समाज रत्न अवार्ड से मंदसौर के कारूलाल सोनी सम्मानित हुए।
भोपाल। मप्र की राजधानी भोपाल में नर्मदा क्लब सभागार में स्वर्णकार समाज की महापंचायत का आयोजन सम्पन्न हुआ। जिसमें स्वर्णकार समाज की 28 दर्राे ने भाग लिया। उक्त आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में भोपाल दक्षिण पश्चिम के विधायक भगवानदास सबनानी, भोपाल की महापौर मालती राय, हिन्दी ग्रंथ एकादमी के संचालक अशोक कडेल एव मप्र स्वर्णकार पंचायत के अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर सागर अभय दर्रे उपस्थित थे।
इस अवसर पर मंदसौर के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं अभा मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज रजि नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कारूलाल सोनी का स्वर्णकार समाज की विभिन्न संस्थाओं, संगठनों में अनेक पदों पर रहते हुए 51 वर्ष पूर्ण करने पर स्वर्णकार समाज रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने श्री सोनी का समाज रत्न स्मृति चिन्ह, शॉल एवं श्री फल से सम्मान किया। इस मौके पर श्री सोनी ने कहा कि स्वर्णकार समाज प्रगति करें इसके लिए निरंतर प्रयासरत है। पुष्करजी तीर्थ में स्वर्णकार समाज का सर्वसुविधायुक्त अजमीढ भवन बनाया जा रहा है एक भाग बनकर पूर्ण हो चुका है जिसमें महाराजा अजमीढ जी का भव्य मंदिर भी बनाया जा चुका है। आज भी हम सरकार से तीन प्रमुख मांगें कर रहे कि स्वर्णकला बोर्ड की जगह स्वर्णकार आयोग का गठन किया जाये। लूट की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए स्वर्णकार और सर्राफा व्यापारियों को शस्त्र लायसेंस प्रदान किये जाये। राजनीति में हिस्सेदारी सुनिश्चित कि जाये। इन मांगों को लेकर जिला स्तर पर रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपे जायेंगे जो पूरे प्रदेश मेें होगे। वही स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधियो का बड़ा अधिवेशन भोपाल में करना सुनिश्चित किया गया जिसमें 1 लाख स्वर्णकारो को भोपाल में बुलाकर भव्य रैली का आयोजन किया जायेगा।
इस अवसर पर मप्र स्वर्णकार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजा सर्राफ, बनवारीलाल पचोर, मनीष सोनी, मप्र स्वर्णकार समाज युवा संगठनके प्रदेश अध्यक्ष प्रतीक सोनी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अरविन्द सोनी एवं अशोक वर्मा ने किया एवं आभार रामस्वरूप सोनी ने माना।