ब्रेकिंग
रक्तवीर सम्मान समारोह में 251 रक्तदाताओं का सम्मान, 3 लाख से अधिक रक्तदाताओं को जोड़ा गया,द्वितीय आयो... बच्चों की उचित देखभाल और पोषण सबकी जिम्मेदारी - प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया नर्सिंग परीक्षा परिणाम घोषित होने पर विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल का जताया आभार मध्यप्रदेश में 21 साल बाद मध्यप्रदेश में नई लोक परिवहन व्यवस्था की शुरुआत, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन स... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को अनंत चतुर्दशी, मेक इन इंडिया’ के 12 वर्ष पूर्ण होने पर... प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सात सूत्रों को बताया सेवा यात्रा की आत्मा आज अनंत चतुर्दशी पर आज होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन, सूर्यास्त से पहले विसर्जन की परंपरा, मिट्टी ... अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान, मंदसौर जिला पुलिस अधीक्षक निदेर्शन मे छह मामलों में कार्रवाई, सट... मंदसौर वायडीनगर थाना क्षेत्रः सोलर प्लांट से करीब 6 किमी लंबी डीसी केबल चोरी दलौदा पुलिस की कार्रवाई- 40 ग्राम स्मैक और 1.5 किलो डोडाचूरा जब्त, मोटरसाइकिल और मोबाइल सहित करीब 4....

मंदसौर जिले में भारी वर्षा की चेतावनी, कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने आमजन से की सतर्क रहने की अपील

मंदसौर। मध्यप्रदेश, जिले में आगामी दिनों में भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने आमजन से सतर्कता बरतने की अपील की है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी दिव्यांक सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें और मौसम की स्थिति को देखते हुए आवश्यक सावधानियां बरतें।

कलेक्टर सिंह ने कहा कि वर्षा के दौरान नदी, नाले, रपटे एवं जलभराव वाले स्थानों से दूरी बनाए रखें। तेज बारिश के समय पुल-पुलियाओं अथवा रपटों के ऊपर से पानी बहने की स्थिति में उन्हें पार करने का प्रयास नहीं करें। अभिभावक बच्चों को विशेष रूप से ऐसे स्थानों पर जाने से रोकें।

उन्होंने किसानों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों से भी अपील की कि मौसम खराब होने की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर रहें तथा आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के दौरान पेड़, बिजली के खंभों एवं अन्य असुरक्षित स्थानों से दूरी बनाए रखें।

जिला प्रशासन द्वारा वर्षा की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में घबराएं नहीं और प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

कलेक्टर की अपीलकृसावधानी ही सुरक्षा है, भारी बारिश के दौरान सतर्क रहें और सुरक्षित रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.