ब्रेकिंग
नशामुक्ति अभियान के तहत अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, मंदसौर जिला, पुलिस द्वारा 49 क्वार्टर ... सेवा संकल्प यात्रा का उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने किया स्वागत, दलौदा-धुंधड़का में जनप्रतिनिधियों और ... पंचायत सचिव भर्ती की तैयारी तेजः 100 बिंदु आरक्षण रोस्टर की जांच, जिलों को तय तारीख पर भोपाल बुलाया बालाघाट में राहुल गांधी ने पीड़ित आदिवासी परिवारों से की मुलाकात, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, जमीन और ... मंदसौर मे दो न्यायाधीशों की कार्यशैली के विरोध में अभिभाषक अपने कार्य से गुरूवार को विरक्त रहे, आगे ... राहुल गांधी के बालाघाट दौरे को लेकर मंत्री विश्वास सारंग का निशाना गांधी जयंती पूर्व दिवस पर सांसद सुधीर गुप्ता ने किया गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण, दिलाई स्वच्छता की ... मंदसौर में अवैध शराब बेचते युवक गिरफ्तार, 19 क्वार्टर देशी शराब जब्त, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, आबक... एसआईआर के विरोध में कांग्रेस ने निकाली रैली, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन रसोइया महासंघ की चूल्हा बंद हड़ताल से मध्याह्न भोजन व्यवस्था प्रभावित पुर्व मुख्यमंत्री ने मध्यपन्रदे...

नशामुक्ति अभियान के तहत अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, मंदसौर जिला, पुलिस द्वारा 49 क्वार्टर देशी शराब जब्त

मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में नशामुक्ति अभियान के तहत अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में नई आबादी और भावगढ़ थाना पुलिस ने अवैध शराब के मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से देशी शराब जब्त की।

नई आबादी पुलिस ने 14 क्वार्टर अवैध शराब जब्त की

थाना नई आबादी पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए ईश्वरलाल पिता गोविंदराम भांभी, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम पानपुर के कब्जे से 14 क्वार्टर देशी प्लेन शराब, कुल 2.5 लीटर जब्त की।

पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 5.15 बजे बाछड़ा डेरे के पीछे पानपुर क्षेत्र में कार्रवाई की गई। मामले में अपराध क्रमांक 170/26, धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक सुनील टेलर की भूमिका रही।

भावगढ़ पुलिस ने 20 क्वार्टर देशी शराब जब्त की

थाना भावगढ़ पुलिस ने करजू श्मशान घाट के सामने कार्रवाई करते हुए कारूलाल पिता रामेश्वर भील, उम्र 49 वर्ष, निवासी करजू के कब्जे से 20 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की।

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई 1 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 8.30 बजे की गई। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 186/01.10.2026, धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

भावगढ़ पुलिस ने 15 क्वार्टर देशी शराब जब्त की

थाना भावगढ़ पुलिस ने माऊखेड़ी फांटा पर कार्रवाई करते हुए 15 क्वार्टर प्लेन देशी मदिरा जब्त की।

पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 को रात करीब 8.55 बजे की गई कार्रवाई में तेजपाल सिंह पिता अनोक सिंह राजपूत, निवासी बनी के कब्जे से शराब बरामद की गई। मामले में अपराध क्रमांक 187/01.10.2026, धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.