ब्रेकिंग
आगर-मालवा में पटवारी 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार स्मार्ट मीटरों से बढ़े बिलों पर मंदसौर शहर में भड़का जनाक्रोश, नागरिकों ने दी आंदोलन की चेतावनी राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने फिर चौंकाया, संगठन के सिपाही रजनीश अग्रवाल को बनाया उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी ने मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया : संक्षिप्त परिचय भोपाल में आंधी-अंधड़ से चरमराई बिजली व्यवस्था, बहाली के लिए युद्ध स्तर पर जुटी टीमें मध्य प्रदेश के भोपाल-ग्वालियर समेत 40 जिलों में होगी झमाझम बारिश महिला किसान की जमीन के नामांतरण के बदले रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई "मंदसौर वन विभाग में लोकायुक्त का शिकंजा: 3 हजार की रिश्वत लेते स्थापना शाखा प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्त... प्रधानमंत्री ने वर्ष 2022 तक हर व्यक्ति को पक्का घर उपलब्ध कराने का वादा किया था, लेकिन आज भी बड़ी सं... ‘जल मंदिर का शुभारंभ, विश्व तंबाकू नियंत्रण दिवस मनाया, मंदसौर कलेक्टर की समीक्षा बेठक सम्पन्न

मंदसौर पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा ड्रग्स एक्शन! 20 किलो स्मैक जब्त, अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश; 5 तस्कर गिरफ्तार

मंदसौर। मध्यप्रदेश,मंदसौर जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम में मंदसौर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतर्राज्यीय ड्रग्स तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। थाना नई आबादी पुलिस ने सुनियोजित कार्रवाई कर 20 किलो ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद की है तथा गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत करोड़ों रुपये में आंकी जा रही है, जिससे यह कार्रवाई जिले की सबसे बड़ी ड्रग्स बरामदगी में शामिल हो गई है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल तथा सीएसपी जितेंद्र सिंह भास्कर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नई आबादी कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में यह पूरी कार्रवाई अंजाम दी गई।

मुखबिर की सूचना बनी सफलता की कुंजी

31 मई को पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि मादक पदार्थों की बड़ी खेप लेकर कुछ तस्कर क्षेत्र से गुजरने वाले हैं। सूचना मिलते ही विशेष टीम गठित कर रणनीतिक घेराबंदी की गई। पुलिस ने संदिग्ध वाहनों को रोककर तलाशी ली तो उनके कब्जे से 20 किलो अवैध ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसके बाद सभी आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

33 लाख की कारें और 7 मोबाइल भी जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक सुजुकी एस-क्रॉस और एक हुंडई क्रेटा कार जब्त की है, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 33 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से 7 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। मोबाइलों की साइबर जांच के जरिए तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

राजस्थान-इंदौर से जुड़ा नेटवर्क बेनकाब

गिरफ्तार आरोपियों में इंदौर और राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के निवासी शामिल हैं। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह अंतर्राज्यीय स्तर पर सक्रिय था और विभिन्न राज्यों में मादक पदार्थों की सप्लाई करता था। पुलिस अब गिरोह के सप्लायर, खरीदारों और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच कर रही है।

एक आरोपी फरार, तलाश जारी

मामले में अजीज उर्फ एजाज निवासी प्रतापगढ़ (राजस्थान) अभी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। अधिकारियों का मानना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद नेटवर्क से जुड़े कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस बड़ी कार्रवाई में थाना प्रभारी कुलदीप सिंह राठौर, उप निरीक्षक विनय बुंदेला, साइबर सेल के प्रधान आरक्षक आशीष बैरागी, आरक्षक मनीष बघेल, मुज्जफरउद्दीन सहित नई आबादी थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार

मंदसौर पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के कारोबार में लिप्त तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा और पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.