ब्रेकिंग
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म...

श्रद्धा रतलामी सेव, श्री साईं कृपा रतलाम सेव अस्वच्छ परिस्थितियों में कुकड़ेश्वर में नमकीन निर्माण पर कार्रवाई, बिना लाइसेंस संचालित फैक्ट्री शटडाउन, 1385 किलोग्राम नमकीन जप्त, 15 नमूने लिए

भोपाल। मध्यप्रदेश, नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं अपर कलेक्टर बी.एस.कलेश के निर्देशानुसार, गुरूवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कुकड़ेश्वर एवं रामपुरा में खाद्य प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान मैसर्स श्री साईं कृपा नमकीन, मनासा-रामपुरा रोड, कुकड़ेश्वर में अत्यंत अस्वच्छ परिस्थितियों में बिना वैध खाद्य पंजीयन के नमकीन का निर्माण, पैकिंग, भंडारण एवं विक्रय करना पाया गया। पैक किए गए नमकीन के पैकेटों पर नियमानुसार पैकिंग दिनांक, बैच नंबर, लाइसेंस नंबर आदि जानकारी अंकित नहीं पाई गई।

लेबल पर निर्माता का पता, जूनी भदाना, तहसील मनासा अंकित था, जबकि निर्माण कुकड़ेश्वर में किया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा टीम ने उक्त परिसर को तत्काल शटडाउन करवाकर क्रय-विक्रय बंद कराया और मौके से बजरंग नमकीन स्पेशल सेव, श्रद्धा रतलामी सेव, श्री साईं कृपा नमकीन खट्टा मीठा मिक्सर, श्री साईं कृपा रतलाम सेव बारीक, पामोलिन ऑयल, अजवाइन, काली मिर्च, लौंग, मिर्ची पाउडर, बेसन, मटर आटा सहित कुल 11 नमूने लिए गए। जप्त नमकीन की मात्रा 1385 किलोग्राम, कुल कीमत 22,600 रूपये है। संबंधित को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 32 के अंतर्गत सुधार सूचना पत्र जारी किया गया है।

प्रकरण अपर कलेक्टर नीमच के न्यायालय में दर्ज किया जा रहा हैं। इसके अतिरिक्त रामपुरा स्थित सांवलिया दुग्ध डेरी का भी निरीक्षण कर पनीर, मिश्रित दूध, दही, घी के कुल 4 नमूने जांच हेतु लिए गए। यह कार्रवाई नायब तहसीलदार कुकड़ेश्वर नवीन छत्रोले एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी यशवंत शर्मा की टीम द्वारा की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.