ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

गौधाम तथा गौ वन्य विहार को आत्मनिर्भर गौशालाओं के रूप में विकसित करें – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल, गौशालाओं के निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूरा कराएं – उप मुख्यमंत्री

भोपाल। मध्यप्रदेश, रीवा 14 मई 2026. उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सर्किट हाउस सभागार में आयोजित बैठक में हिनौती गौधाम तथा बसामन मामा गौ वन्य विहार के कार्यों की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हिनौती गौधाम तथा बसामन मामा गौ वन्य विहार निराश्रित गौवंश के आश्रय और सेवा के केन्द्र हैं। इन्हें आत्मनिर्भर गौशालाओं के रूप में विकसित करें। इन दोनों गौशालाओं में प्राकृतिक खेती के माडल भी विकसित किए जा रहे हैं। गौवंश की सेवा से ही प्राकृतिक खेती के माडल सफल होंगे।

गौवंश प्राकृतिक खेती का आधार है। हिनौती गौधाम में निर्माणाधीन सभी गौशाला शेडों का निर्माण तय समय सीमा में कराएं। कामधेनु शेड में एक सप्ताह में दरवाजे लगाकर उसका लोकार्पण कराएं। सुरभि शेड तथा नंदनी शेड का 10 जून तक लोकार्पण कराएं। हाल ही में निजी पूंजी निवेश से तीन गौशाला शेडों का निर्माण शुरू किया गया है। इनका निर्माण कार्य 20 अगस्त तक पूरा कराएं। गौधाम में 5 हजार पौधे रोपित करने के लिए अभी से तैयारी शुरू करा दें। इसकी बाउन्ड्रीवाल के निर्माण और चारागाह विकास पर भी विशेष ध्यान दें। गौधाम से मुख्य मार्ग तक पक्की सड़क निर्माण का कार्य स्टेट फंड से मंजूर हो गया है। इसका निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बसामन मामा गौ वन्य विहार माडल गौशाला के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। इस गौशाला से आसपास के किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़कर नई पहचान दें। हम सबको स्वस्थ रहने और मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने के लिए प्राकृतिक खेती को अपनाना आवश्यक है। गौ वन्य विहार में पानी की सुविधा और जल संरक्षण के लिए बनाए जा रहे कॉजवे तथा स्टापडैम का निर्माण शीघ्र पूरा कराएं। इसके लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तत्काल राशि जारी करें। बैठक में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने कहा कि हिनौती गौधाम और बसामन मामा गौवन्य विहार की व्यवस्थाओं की नियमित मानीटरिंग की जाएगी। इससे जुड़े निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूरा किया जाएगा।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, अध्यक्ष विन्ध्य विकास प्राधिकरण डॉ. पंचूलाल प्रजापति, वन मण्डलाधिकारी लोकेश निरापुरे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर, एसडीएम सिरमौर दृष्टि जायसवाल, हिनौती गौधाम के सलाहकार राजेश पाण्डेय, उप संचालक पशुपालन डॉ. व्हीव्ही सिंह, कार्यपालन यंत्री आरईएस बीडी कोरी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.