ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

मुख्यमंत्री ने टोंक कलां पटाखा फैक्ट्री मामले मे जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा और घायलों के मुफ्त इलाज की घोषणा 

भोपाल। मुख्यमंत्री ने टोंक कलां पटाखा फैक्ट्री मामले मे जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा और घायलों के मुफ्त इलाज की घोषणा । मध्यप्रदेश के देवास जिले में गुरुवार को एक कथित पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने इलाके को दहला दिया. टोंक कलां क्षेत्र में सुबह करीब 11.30 बजे हुए इस धमाके के बाद आग लग गई, जिससे जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11.30 बजे पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ। हादसे में धीरज, सनी और सुमित नाम के 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हुए हैं। मजदूर उत्तर प्रदेशए बिहार और मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।
कई लोगों के हताहत होने की आशंका जताई गई। शुरुआती जानकारी में जहां अधिक मौतों की आशंका थी, वहीं अब तक तीन मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है। विस्फोट इतना तेज था कि शवों के टुकड़े दूर तक जा गिरे और कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए. घटना के बाद पुलिस, प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गए हैं, जबकि मुख्यमंत्री ने भी इस हादसे पर गहरा दुःख जताते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, गृह सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं.। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने और घायलों के मुफ्त इलाज की घोषणा की है.। साथ ही, पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके और जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो सके.तेज धमाके से दहला टोंक कलां क्षेत्र देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह एक फैक्ट्री में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके के बाद फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। जिससे अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.