नाहरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो एमडी ड्रग्स और हुंडई कार सहित तीन तस्कर गिरफ्तार
मंदसौर। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत मंदसौर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. बघेल एवं एसडीओपी कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना नाहरगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1 किलो ग्राम एमडी ड्रग्स एवं एक हुंडई कार जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार दिनांक 14 मई 2026 को थाना नाहरगढ़ पर पदस्थ कार्यवाहक उपनिरीक्षक रशीद पठान को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मंदसौर की ओर से एक सफेद रंग की हुंडई कार क्रमांक MP 09 BH 0822 में तस्कर अवैध मादक पदार्थ एमडी लेकर डीगांव-कचनारा मार्ग होते हुए सुवासरा फोरलेन से इंदौर जाने वाले हैं। सूचना को विश्वसनीय मानते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक वरुण तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर डीगांव-कचनारा रोड स्थित हनुमान मंदिर के सामने नाकाबंदी की गई। कुछ देर बाद संदिग्ध हुंडई कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से 1 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी बरामद हुआ। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए थाना नाहरगढ़ में अपराध क्रमांक 178/26 धारा 8/15, 22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया है।
गिरफ्तार आरोपी शोभित कांटे पिता प्रमोद निवासी गंगवाल बस स्टैंड के पास, छत्रीपुरा, इंदौर विश्वास राठौर पिता अशोक निवासी गंगवाल बस स्टैंड के पास, छत्रीपुरा, इंदौर दिपेन्द्र चौहान पिता शैलेन्द्र निवासी नेहरू नगर, राऊ, इंदौर जब्त सामग्री 1 किलो ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स, कीमत लगभग 20 लाख रुपये एक सफेद रंग की हुंडई कार, कीमत लगभग 10 लाख रुपये सराहनीय योगदान इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक वरुण तिवारी, सउनि रशीद पठान, आरक्षक महेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, राजीव सिंह, विजयपाल सिंह, लाखन सिंह, ईश्वर गेहलोद एवं चालक लियाकत मेव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

0 132