ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

मल्हारगढ़ क्षेत्र से खनीज विभाग द्वारा 02 पोकलेन, 02 जेसीबी एवं 07 ट्रेक्टरों को जप्त किया, पहेड़ा मगरा से अवैध उत्खनन करने वाले पाटीदार बंधुओं के विरूद्ध कार्यवाही

मंदसौर।मध्यप्रदेश, जिला मंदसौर, तहसील मल्हारगढ़ क्षेत्र के पहेड़ा मगरा से अवैध उत्खनन करने वाले पाटीदार बंधुओं सहित अन्य मिट्टी खोदने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की और 02 पोकलेन, 02 जेसीबी एवं 07 ट्रेक्टरों को जप्त किया गया। खनीज विभाग की प्रभारी अधिकारी श्रीमती भावना सेंगर द्वारा बताया गया कि खनीज विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 प्रारंभ होते ही अवैध उत्खनन परिवहन भण्डारणकर्ताओं के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की गई।

खनीज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन परिवहन भण्डारणकर्ताओं के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 02 पोकलेन, 02 जेसीबी एवं 07 ट्रेक्टरों को जप्त किया गया जिनपर म.प्र. खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत कार्यवाही प्रचलित है। उक्त के क्रम में उत्खनिपट्टो की जांच के दौरान 02 उत्खनिपट्टा पर स्वीकृत क्षेत्र के बाहर खनन होना पाये जाने पर संबंधितों के विरूद्ध नियमानुसार अवैध उत्खनन के प्रकरण पंजीबद्ध किये गये।

समस्त प्रकार के खनिजों के अवैध उत्खनन परिवहन भण्डारण की प्रभावी रोकथाम हेतु भविष्य में भी खनिज विभाग द्वारा निरंतर कार्यवाही की जाती रहेगी। मल्हारगढ़ क्षेत्र के पहेड़ा मगरा से अवैध उत्खनन करने वाले पाटीदार बंधुओं सहित अन्य व्यक्यिं को मिट्टी खोदने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की और 02 पोकलेन, 02 जेसीबी एवं 07 ट्रेक्टरों को जप्त किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.