ब्रेकिंग
आगर-मालवा में पटवारी 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार स्मार्ट मीटरों से बढ़े बिलों पर मंदसौर शहर में भड़का जनाक्रोश, नागरिकों ने दी आंदोलन की चेतावनी राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने फिर चौंकाया, संगठन के सिपाही रजनीश अग्रवाल को बनाया उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी ने मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया : संक्षिप्त परिचय भोपाल में आंधी-अंधड़ से चरमराई बिजली व्यवस्था, बहाली के लिए युद्ध स्तर पर जुटी टीमें मध्य प्रदेश के भोपाल-ग्वालियर समेत 40 जिलों में होगी झमाझम बारिश महिला किसान की जमीन के नामांतरण के बदले रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई "मंदसौर वन विभाग में लोकायुक्त का शिकंजा: 3 हजार की रिश्वत लेते स्थापना शाखा प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्त... प्रधानमंत्री ने वर्ष 2022 तक हर व्यक्ति को पक्का घर उपलब्ध कराने का वादा किया था, लेकिन आज भी बड़ी सं... ‘जल मंदिर का शुभारंभ, विश्व तंबाकू नियंत्रण दिवस मनाया, मंदसौर कलेक्टर की समीक्षा बेठक सम्पन्न

समाज के बीच सामाजिक संस्थाएं जिस गति से काम करती शासकीय विभाग नहीं कर पाते-जिला पंचायत सीईओ श्री जैन, मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद द्वारा पंख कार्यक्रम अंतर्गत दृष्टि योजना को लेकर एनजीओ की जिला स्तरीय बैठक आयोजन मे सामाजिक संस्थाओं के कई प्रतिनिधि मौजुद रहे

मंदसौर। मध्यप्रदेश शासन ओर समाज को जोड़ने का काम मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद कर रहा है। सामाजिक क्षेत्र में निरंतर समाज के बीच में काम करने से समाज की आवश्यकताओं को परखने एवं समस्याओं को दूर करने में सामाजिक संस्थाएं अहम भूमिका निभा रही है। शासन की योजनाओं को धरातल पर सफल करने में सामाजिक संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती हैं। उक्त विचार जिला पंचायत सीईओ अनुकूल जैन ने सामाजिक संस्थाओं को संबोधित करते हुए कही। पंख कार्यक्रम दृष्टि योजना अंतर्गत आयोजित संस्थाओं की बैठक में जिला पंचायत सीईओ अनुकूल जैन ने कहा कि समाज के बीच शासकीय अमला कार्य करता है लेकिन सामाजिक संस्थाएं जिस गति से काम करती है उसे गति से शासकीय विभाग नहीं कर पाते हैं। जिले की 65 गौशालाओं में समाज की भूमिका बढ़ाने के लिए निरंतर शासन कार्य करता है।
मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद समाज ओर सामाजिक संस्थाओ को जोड़ने का काम रह रहा है। गौशाला में भगवान कृष्ण का मंदिर बनाकर भी जनता को निरंतर जोड़ रहे हैं,ताकि गौ माता की सेवाओं का ध्यान दिया जा सके। श्री जैन ने कहा की जिले की चार उद्गम नदियों में भी पौधारोपण एवं स्वच्छता का कार्य चल रहा है। जल संवर्धन को लेकर मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद एवं उनसे जुड़ी हुई सभी सामाजिक संस्थाएं निरंतर कार्य कर रही है।
बैठक को सम्बोधित करते हुए मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के संभाग समन्वयक शिवप्रसाद मालवीय ने कहा कि पंख कार्यक्रम अंतर्गत दृष्टि योजना अंतर्गत आज जिले की सभी सामाजिक संस्थाओं के साथ मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद की बैठक आयोजित कर रहे हैं। जिसका जिले में जल्द ही डायरेक्टरी बनने वाली है। सामाजिक संस्थाओं के कार्य और पद्धति का विस्तार कैसे किया जाता है, जिसको लेकर मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद भोपाल में कार्यशाला का आयोजन करने वाली है।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक तृप्ति बैरागी ने कहा कि पंख कार्यक्रम अंतर्गत आयोजित दृष्टि योजना की बैठक में शासकीय विभागों के प्रमुख को भी आमंत्रित किया गया था। साथ ही बैठक में शासकीय संस्थाओं एवं शासन का समन्वयक कैसे बेहतर किया जा सकते हैं इसको लेकर बैठक आयोजित की जा रही है।
इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक अर्चना भट्ट ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद की आठ योजनाएं प्रश्नफुटन,सर्जन दृष्टि, संवाद,समृद्धि और विस्तार तथा सीएमसीएलडीपी के बारे में जानकारी दी। विकासखंड समन्वयक नारायणसिंह निनामा, अर्चना भट्ट, मुकेश सोलंकी,विनोद गौड़ ने भी अपने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर सामाजिक संस्थाओं ने भी अपने विचार एवं समस्याओं से जिला पंचायत सीईओ एवं जन अभियान परिषद के संभाग के समन्वयक को अवगत कराया। बैठक में नवाकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं जिले की समस्त सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.