पर्वत सिंह सिसोदिया सचिव कृषि उपज मण्डी समिति, मंदसौर ने निर्धारित पात्रता से अधिक सुरक्षागार्ड एवं वाहन चालक को रखने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया
मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड
26 अरेरा हिल्स, किसान भवन, जेल रोड, भोपाल
क्रमांक/बोर्ड/प्रशा/मानव संसाधन/नि/2024-25/671
भोपाल दिनांक 17/03/2026
//आदेश//
म.प्र.राज्य कृषि विपणन बोर्ड, मुख्यालय भोपाल के पत्र क्रमांक/बोर्ड/प्रशा/मानव संसाधन/नि/2024-25/22 दिनांक 06.09.2025 द्वारा प्रदेश की कृषि उपज मण्डी समितियों के कुशल संचालन हेतु मानव संसाधन निर्धारित कर रखे जाने के संबंध में आर.बी. एसोसिएट ग्लोबल कनेक्ट प्रा.लि. भोपाल के माध्यम से अनुबंध निष्पादित कर कृषि उपज मंडी समिति मन्दसौर को 70 सुरक्षा गार्ड एवं 01 वाहन चालक रखे जाने की पात्रता निर्धारित है। प्राप्त जानकारी अनुसार यह संज्ञान में आया है कि श्री पर्वत सिंह सिसोदिया, सचिव-स. कृषि उपज मण्डी समिति, मंदसौर जिला मंदसौर द्वारा मंडी में 90 सुरक्षा गार्ड एवं 03 वाहन चालक रखे गए, जो कि निर्धारित पात्रता से 20 सुरक्षागार्ड एवं 02 वाहन चालक अधिक हैं। इस प्रकार श्री सिसोदिया द्वारा सक्षम स्वीकृति प्राप्त किये बिना स्वेच्छाचारिता से कार्य सम्पादित किया गया।
कृषि उपज मंडी समिति मंदसौर में पदस्थापना के दौरान सक्षम स्वीकृति/पात्रता से अधिक मानव संसाधन के नियोजन, कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही एवं उदासीनता बरती जाने तथा वरिष्ठालय के आदेश/निर्देशों की अव्हेलना किये जाने से मंडी को आर्थिक क्षति होने के फलस्वरूप श्री पर्वत सिंह सिसोदिया, सचिव-स को मध्यप्रदेश राज्य मण्डी बोर्ड सेवा विनियम, 1998 के विनियम 35 (1) के अन्तर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।
निलंबन अवधि में श्री पर्वत सिंह सिसोदिया, सचिव-स, कृषि उपज मण्डी समिति, मंदसौर जिला मंदसौर का मुख्यालय म.प्र राज्य कृषि विपणन बोर्ड, आंचलिक कार्यालय, उज् जैन रहेगा। निलंबन अवधि में सेवा विनियम, 1998 के विनियम 36 के तहत जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता होगी जिसका भुगतान कृषि उपज मंडी समिति, मंदसौर जिला मंदसौर से प्रति माह 05 तारीख तक म.प्र. राज्य कृषि विपणन बोर्ड, आंचलिक कार्यालय उज्जैन के प्रमाणीकरण के आधार पर देय होगा।
यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
Digitally signed by Kumar Purushottam Date: 17-03-2026
(कुमार): पुष्ठशेश्तम)
आयुक्त-सह-प्रबंध संचालक म.प्र. राज्य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल

