ब्रेकिंग
डोडाचुरा पिस रहे माफियाओं पर सुवासरा पुलिस ने दबिश दी, 141 किग्रा मादक पदार्थ पकड़ा विशेषाधिकार समिति की बैठकों की कार्यवाही गोपनीय होती है और प्रक्रिया संबंधी नियम इसके लाइव प्रसारण क... संसद, और विधानसभा की कार्रवाई लाइव प्रसारित होती है, तो जिला पंचायत की बैठक का विडीयों लाइव क्यों नह... छत्तीसगढ़ से राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजू... झारड़ा ग्राम पंचायत के सचिव अमरसिंह भाटी के साथ मारपीट में नाक से खून बहे, मोबाईल फूटा, नारायणगढ़ था... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शासकीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ता 3% बढ़ाकर 58% कर... मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई किसान कल्याण वर्ष 2026, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों को मिला बड़ा सहारा, प्रबंधकीय अनुदान हेतु ... मंदसौर मे किकबॉक्सिंग एसोसिएशन जिला इकाई के औपचारिक गठन मे श्री दुबेला बने अध्यक्ष, खेल प्रेमीयों मे... दलौदा थाना पुलिस द्वारा कृषि मंडी मे चोरी गई लहसुन को बरामद करने एंव, 02 आरोपी गिरफ्तार किया गया

संसद, और विधानसभा की कार्रवाई लाइव प्रसारित होती है, तो जिला पंचायत की बैठक का विडीयों लाइव क्यों नहीं.?, मंदसौर जिला पंचायत की बैठक मे कांग्रेसी सदस्यों ने नाराजगी स्वरूप गेट पर दिया धरना

Madhya Pardesh/ मंदसौर। जिला पंचायत सभागार में गुरूवार को आयोजित साधारण सभा की बैठक उस समय विवादों में घिर गई जब कांग्रेस से जुड़े जिला पंचायत सदस्यों को बैठक के दौरान वीडियो लाईव बनाने की मांग से रोक दिया गया। नाराज सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार कर जिला पंचायत कार्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर धरना शुरू कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस से जुड़े सदस्य विभिन्न मुद्दों और सवालों के साथ बैठक में पहुंचे थे। जब उन्होंने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया, तो जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार ने उन्हें रोक दिया।

इसके बाद दोनों पक्षों में बहस हुई और नाराज सदस्यों ने बैठक छोड़कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे तक जिला पंचायत अध्यक्ष सहित कई अधिकारी भवन में कैद रहे, जबकि कुछ अधिकारी पीछे के गेट से बाहर निकले। विरोध प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य दीपक सिंह गुर्जर, फौजी जगदीश धनगर, रिंकेश डबकरा, उमराव सिंह, शांतिलाल परिहार, विधायक प्रतिनिधि तरुण खींची और यूथ कांग्रेस जिला महासचिव पंकज कटारिया सहित अन्य लोग शामिल थे।

मंदसौर जिला पंचायत सदस्य दीपक सिंह गुर्जर ने कहा कि संसद, राज्यसभा, विधानसभा और उच्च न्यायालय की कार्रवाई भी लाइव प्रसारित होती है, तो जिला पंचायत की बैठक का लाइव प्रसारण क्यों नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें चुनकर भेजा है और वे जनता की समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखना चाहते थे और उसकी जानकारी लोगों तक लाइव माध्यम से पहुंचाना चाहते थे लेकिन हमे रोका गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.