ब्रेकिंग
मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए... स्मार्ट मीटर के विरोध में चक्का जाम, उपभोक्ताओं ने सड़क पर रखे मीटर नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के अंतर्गत मंदसौर जिला पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार मीना के दिशा निर्दे... मध्यप्रदेश, पूरे देश का इकलौता राज्य है, जो 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थि... गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, सीएम डॉ. मोहन यादव ने ... नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने भगवान पशुपतिनाथ के किए दर्शन, मंदसौर में हुआ स्वागत

थाना गरोठ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ एलपराजोलम की गोलीयाँ का परिवहन करते दो आरोपीयो को मय मोटरसाईकल के गिरफ्तार किया 

मंदसौर। मध्य प्रदेश जिला मंदसौरए थाना गरोठ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ एलपराजोलम की गोलीयाँ का परिवहन करते दो आरोपीयो को मय मोटरसाईकल के गिरफ्तार किया।

 कार्य का विवरणः – पुलिस अधीक्षक महोदय मदंसौर विनोद कुमार मीना के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्रीमति हेमलता कुरील एव विजय कुमार यादव एसडीओपी गरोठ के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थो के रोकथाम व धरपकड अभियान के तहत निरीक्षक हरीश मालवीय थाना प्रभारी गरोठ के कुशल निर्देशन में सउनि बालमुकुन्द परमार को 22.02.2026 को मूखबीर की सूचना मिली की दो व्यक्ती एक काले रंग की बिना नम्बर की हिरो स्पलेण्डर मो.सा. से अवैध मादक पदार्थ एलपराजोलम की गोलीयाँ का परिवहन कर चित्तोड़, नीमच,मंदसौर, मेलखेड़ा के रास्ते गरोठ होकर बोलीया रोड़ तरफ जाने वाले है।सूचना विश्वसनीय होने से तत्काल कार्यवाही करते हुए निरीक्षक हरीश मलावीय थाना प्रभारी गरोठ के निर्देशन में सउनि बालमुकुन्द परमार व टीम द्वारा मुखबीर की बताई सूचना की तस्दीक एंव कार्यवाही हेतु रवाना होकर वारनी फंटा मेलखेड़ा गरोठ रोड़ पहुंच कर नाका बंदी की गई जो मुखबीर सूचना अनुसार बताये हुलिए की मो.सा. पर दो व्यक्ती आते हुए दिखाई दिये जो पुलिस के रोकने पर मो.सा. सहीत भागने लगे जिन्हे मोके पर घेराबंधी कर पकड़ा जिनका नाम पता पुछते एक ने अपना नाम कल्याण सिंह पिता रामसिंह व दुसरे ने अपना नाम कालु पिता खेमराज निवासीगण धनेत जिला चितोड़गढ राजस्थान का होना बताया आरोपीगण के कब्जे से एलपराजोलम के 08 पैकेट में कुल 4800 गोलियां (एक पैकेट के अन्दर एलपराजोलम गोलियों के 10 पत्ते, एक पत्ते में कुल 60 एलपराजोलम की गोलियां ) वजन 982 ग्राम जप्त किया गया बाद आरोपीगण के विरुद्द असल अपराध क्रमांक 65/2026 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्द किया गया।

 गिरफ्तार आरोपीगण-

(1) कल्याण सिंह पिता रामसिंह उम्र 33 साल निवासी धनेत जिला चितोड़गढ राजस्थान।
(2) कालु पिता खेमराज उम्र 32 साल निवासी धनेत जिला चितोड़गढ राजस्थान।
जप्त मश्रुका- एक भुरे रंग के बैग में रखी सफेद रंग की प्लास्टीक की थैली के अन्दर एलपराजोलम के 08 पैकेट में कुल 4800 गोलियां (एक पैकेट के अन्दर एलपराजोलम गोलियों के 10 पत्ते, एक पत्ते में कुल 60 एलपराजोलम की गोलियां) वजन 982 ग्राम।

सराहनीय कार्य:- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक हरीश मालवीय थाना प्रभारी गरोठ, सउनि बालमुकुन्द परमार व टीम का सराहनीय योगदान रहा।

मंदसौर पुलिस प्रदेशभर में नशे के विरुद्द चलाये जा रहै अभियान के लिए प्रतिबद्द एंव दृढसंकल्पीत है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.