मंदसौर पुलिस थाना अफजलपुर द्वारा नाबालिग पीड़िता के साथ अनैतिक कृत्य करने वाले आरोपी को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता
मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर जिला पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मंदसौर ग्रामीण श्रीमती कीर्ति बघेल के निर्देशन में थाना प्रभारी उनि शैलेन्द्र सिहं कनेश के कुशल नेतृत्व में थाना अफजलपुर के नाबालिग पीडिता के साथ अनैतिक कृत्य करने वाले आरोपी को 48 घंटो के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की ।
घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 07.01.2025 को थाना क्षेत्र कि नाबालिग पीडिता ने अपने परिजनो के साथ थाने पर आकर आरोपी परसराम पिता रामलाल गुर्जर निवासी झीरकन थाना अफजलपुर द्वारा अनैतिक कृत्य किये जाने कि सूचना देने पर थाना अफजलपुर पर अपराध क्रमांक 09/2026 धारा 137(2), 87, 65(2) 351(2) भा.न्या.सं. 2023 एवं 5 एम/6 पोक्सो एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध कर अनुसंधान मे लिया गया तथा आरोपी परसराम कि तलाश करते लगातार फरार होना पाया जिसे वरिष्ठ अधिकारीगणो के निर्देशन मे गठीत विशेष टीम द्वारा सायबर सेल मन्दसौर कि मदद से 48 घंटो के भीतर गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त कि गई । प्रकरण मे गिरफ्तार आरोपी परसराम गुर्जर से पुछताछ कर अनुसंधान कार्यवाही कि जा रही है ।
गिरफ्तार आरोपी – परसराम पिता रामलाल जाति गुर्जर उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम झीरकन थाना अफजलपुर जिला मन्दसौर (म.प्र.) ।
सराहनीय कार्य- उनि शैलेन्द्र सिंह कनेश थाना प्रभारी अफजलपुर, सउनि अजयसिंह चौहान, प्रआर 441 राकेश सोलंकी, प्र.आर. 262 अनिता जाट, प्र.आर. 111 धीरेन्द्र सिंह, आर. 702 विजयसिंह, आर. 835 अरुण शर्मा, आर. 470 शिवशंकर कटारा, आर. 810 पंकेश कुमावत, आर. 623 मंगेश गोयल, आर. 408 घनश्याम पाटीदार, आर. 350 भुपेन्द्र पाटीदार, आर.चा. 595 मोहन खराडी व मन्दसौर सायबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।