ब्रेकिंग
एक गैस सिलेंडर ब्लैक में 1800 रू में देने वाली मंदसौर की द्वारका इण्डेन गैस एजेंसी सील, भृष्ट संचालक... मंदसौर पुलिस, थाना नारायणगढ़ द्वारा तरबुज की ट्रक से कुल 85 किलो डोडाचूरा जप्त, अन्तर्राज्यीय तस्कर क... म.प्र. नदियों का मायका, प्रदेश में 19 मार्च से शुरू होगा जल गंगा संवर्धन अभियान-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन... अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम... बीजेपी के पूर्व मंत्री श्री रावत विजयपुर से विधायक बने, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्योपुर जिले के व...

नीमच में लगभग 38 करोड़ के बाजार मूल्‍य की 4.9 हेक्‍टेयर जमीन को शासकीय जमीनों के संरक्षण की बड़ी कार्यवाही, करवाया अतिक्रमण मुक्‍त

नीमच। मध्यप्रदेश, नीमच जिला कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा जिले में शासकीय जमीनों के संरक्षण एवं शासकीय जमीनों को अतिक्रमण मुक्‍त करवाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार न.पा.नीमच , राजस्‍व विभाग एवं पुलिस की संयुक्‍त टीम ने प्रभावी कार्यवाही कर नीमच शहर के डाक बंगला रोड़ पर लोक निर्माण विभाग कार्यालय के सामने स्थित खेत नम्‍बर 10 और बगीचा नम्‍बर 38 की बहुमूल्‍य जमीन को अतिक्रमण मुक्‍त करवाकर, न.पा.के आधिपत्‍य में लिया गया है और न.पा.के आधिपत्‍य का सूचना बोर्ड लगाकर अतिक्रमण मुक्‍त करवाई गई उक्‍त जमीन पर न.पा.नीमच द्वारा संरक्षित करने के लिए प्रीकास्‍ट की बाउण्‍ड्रीवाल का निर्माण किया रहा है।

     शुक्रवार को नीमच शहर में अतिक्रमण हटाने की इस कार्यवाही के दौरान जिला शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी डिप्‍टी कलेक्‍टर पराग जैन, न.पा.नीमच की सीएमओ श्रीमती दुर्गा बामनिया, सीएसपी नीमच, तहसीलदार संतोष कुमार एवं श्री संजय मालवीय सहित राजस्‍व, न.पा.एवं पुलिस अमला मौजूद था।

    तहसीलदार संजय मालवीय ने उक्‍त जानकारी देते हुए बताया, कि नीमच शहर में अतिक्रमण मुक्‍त करवाई गई इस जमीन का उपयोग शहर हित में विभिन्‍न विकास कार्यो और प्रोजेक्‍ट के निर्माण के लिए किया जावेगा। उन्‍होने बताया, कि शुक्रवार को अतिक्रमण मुक्‍त करवाई गई 4.9 हेक्‍टेयर जमीन शहर के मध्‍य में प्राईम लोकेशन पर होने से इसका बाजार मूल्‍य लगभग 38 करोड़ रूपये बताया जा रहा है।

      ज्ञातव्‍य हो, कि जिला प्रशासन द्वारा 30 दिसम्‍बर 2025 को नीमच शहर में राजस्‍व, न.पा. एवं पुलिस की संयुक्‍त टीम द्वारा विभिन्‍न 5 स्‍थानों पर से 42 करोड़ रूपये मूल्‍य की 6.05 हेक्‍टेयर जमीन को अतिक्रमण मुक्‍त करवाकर, न.पा.नीमच द्वारा अपने आधिपत्‍य में लिया गया है।

एक या अधिक लोग और भीड़ की फ़ोटो हो सकती है

Leave A Reply

Your email address will not be published.