बीमा पॉलिसी के नाम पर जिला अभियोजन कार्यालय के उप निदेशक (डीडीपी) से ऑनलाइन ठगी, आरोपी महिला के खिलाफ मंदसौर कोतवाली थाने में प्रकरण दर्ज
मंदसौर| मध्यप्रदेश, मंदसौर जिले में साइबर ठगी व ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं और अपराधी नए-नए तरीकों से वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ठग ने पॉलिसी के नाम पर जिला अभियोजन कार्यालय के उप निदेशक (डिप्टी डायरेक्टर ऑफ प्रॉसिक्यूशन) तक को झांसे में ले कर उनके साथ ठगी कर ली। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है सिटी कोतवाली टीआई पुष्पेंद्रसिंह राठौर ने बताया कि जिला अभियोजन कार्यालय के उप निदेशक (डीडीपी) बापूसिंह ठाकुर ने मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसमें बताया कि निशा जैन नामक महिला ने उनके साथ पीएनबी की पॉलिसी के नाम पर ऑनलाइन 29 हजार 939 रुपए की धोखाधड़ी की। उन्होंने रतलाम के एजेंट सनद शाह से डेढ़ लाख रुपए वार्षिक प्रीमियम वाली पॉलिसी ली थी। जून-जुलाई 2025 में उनके मोबाइल पर निशा नामक महिला ने कॉल कर कहा कि मेरी पूर्व की पीएनबी की पॉलिसी का बोनस मेरे खाते में ना आते हुए एजेंट के खाते में जा रहा है। इसे रोकने की प्रक्रिया में निशा ने मुझे डिजिट आइकॉन कंपनी का लाइफ इश्योरेंस प्लान ऑनलाइन दिया। उसने कहा कि पूर्व की पीएनबी पॉलिसी में जमा फंड का बोनस करीब 2 लाख 70 हजार रुपए व इस पॉलिसी के 29 हजार 939 रुपए 4 से 8 दिन में आपके बैंक खाते में आ जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ने उसके बाद से निशा ने अपना मोबाइल बंद या कर लिया। उसने मेरे साथ 29,939 रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी की। ठाकुर ने पुलिस को इन महिला से चैट के स्क्रीन शॉट, पीएनबी की पॉलिसी रसीद, डिजिट आइकॉन पॉलिसी के दृढ दस्तावेज व फोन-पे से किए गए पेमेंट की रसीद भी बताई। पुलिस ने निशा पर धोखाधड़ी करने का केस दर्ज किया। मामले मे एएसपी टीएस री बघेल का कहना है जिले में ऐसे मामलों के आरोपियों पर सख्त एक्शन ले रहे हैं।