ब्रेकिंग
बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम... बीजेपी के पूर्व मंत्री श्री रावत विजयपुर से विधायक बने, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्योपुर जिले के व... प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण एवं प्रगति की समीक्षा, राजगढ़ जिला पंचायत की... बच्चों की सुरक्षा और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर जारी बहस के बीच केंद्र सरकार ने अपना रुख स्प... भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन बन चुकी है। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा जगदीश मंदिर एवं गणेश मंदिर की चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार खंडवा जिले के पुनासा में चार नकाबपोश बदमाशों ने 90 साल की महिला के साथ गैंगरेप कर घायल किया। डॉक्टरो...

नववर्ष में मिलेगी सुगम लोक परिवहन सेवा, सके तहत प्रदेश में सरकारी बसों का संचालन होगा-सीएम मोहन यादव

Madhya Pradesh to Get Convenient Public Transport Service in the New Year: CM Mohan Yadav - Bhopal News in Hindi

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि नववर्ष में प्रदेश के लोगों को बेहतर परिवहन सेवा मिलने वाली है, क्योंकि राज्य में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत हो रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि नववर्ष में शीघ्र ही प्रदेशवासियों को मुख्यमंत्री सुगम लोक परिवहन की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके तहत प्रदेश में सरकारी बसों का संचालन होगा, जिससे गांव-गांव तक सस्ती और सुविधाजनक बस सेवा नागरिकों को मिलेगी। इसके साथ ही शहरी क्षेत्रों में लग्जरी बसें भी चलाई जाएंगी। प्रदेश में नगर वाहन सेवा सहित अंतःशहरी बस सेवा को सुगम बनाने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री सुगम लोक परिवहन सेवा को प्रारंभ करने की स्वीकृति दी जा चुकी है। यात्री परिवहन सेवा प्रारंभ करने के लिए 101 करोड़ 20 लाख रुपए की अंशपूंजी के रूप में स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है।

वर्तमान में मध्य प्रदेश के 20 शहरों में सार्वजनिक परिवहन के लिए कंपनी एक्ट के तहत समितियां गठित हैं, जिनमें से 16 कार्यरत हैं। उक्त समस्त कंपनियों के साथ उन्हें संभागीय कंपनी के रूप में मर्ज करने का भी निर्णय लिया गया है। प्रदेश में परिवहन व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए 7 कंपनियों के एकीकृत नियंत्रण के लिए राज्य स्तर पर कंपनी एक्ट 2013 के तहत एक होल्डिंग कंपनी का गठन करने का भी निर्णय लिया गया है। कैबिनेट बैठक में जिला स्तरीय यात्री परिवहन समिति के गठन की भी स्वीकृति प्रदान की गई है।
बताया गया है कि मुख्यमंत्री सुगम लोक परिवहन सेवा संचालन के लिए बस परिवहन अधोसंरचना के तहत पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) प्रक्रिया से उत्कृष्ट गुणवत्ता एवं मापदंडों की यात्री एवं बस ऑपरेटर के लिए सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। बस संचालन एवं रखरखाव के लिए पीपीपी मोड प्रक्रिया से निजी बस ऑपरेटरों को संगठित रूप से एक पारदर्शी प्रक्रिया के तहत संचालित किया जाएगा।
परिवहन सेवा की निगरानी के लिए आईटी टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन की स्थापना करते हुए बस ऑपरेशंस पर प्रभावी निगरानी रखी जाएगी। होल्डिंग कंपनी द्वारा आईटी प्लेटफार्म स्थापित करते हुए उस पर नोटिफाइड रूट के अनुसार निजी बस ऑपरेटरों को अनुबंधित किया जाएगा। साथ ही क्षेत्रीय सहायक कंपनियों की आय के स्रोत निर्माण के लिए इस योजना में विशेष इंतजाम किए गए हैं।
सरकार का दावा है कि नवीन परिवहन योजना का सबसे अधिक लाभ यात्रियों को होगा। बस ऑपरेटरों को बेहतर माहौल और उन्हें लगातार व्यवसाय देने का प्रावधान भी इस नवीन परिवहन सेवा योजना में किया गया है।
News Copy@Khaskhabar

Leave A Reply

Your email address will not be published.