ब्रेकिंग
बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम... बीजेपी के पूर्व मंत्री श्री रावत विजयपुर से विधायक बने, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्योपुर जिले के व... प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण एवं प्रगति की समीक्षा, राजगढ़ जिला पंचायत की... बच्चों की सुरक्षा और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर जारी बहस के बीच केंद्र सरकार ने अपना रुख स्प... भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन बन चुकी है। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा जगदीश मंदिर एवं गणेश मंदिर की चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार खंडवा जिले के पुनासा में चार नकाबपोश बदमाशों ने 90 साल की महिला के साथ गैंगरेप कर घायल किया। डॉक्टरो...

तन, मन और धन से भी ऊपर है वन – उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा / मंदसौर, नगर वन देवडूंगरी अभयारण्य का शुभारंभ

Madhya Pardesh/ मंदसौर 30 दिसंबर 2025/उप मुख्यमंत्री एवं वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के मंत्री जगदीश देवड़ा ने ग्राम बुगलिया नई आबादी स्थित देवडूंगरी माता मंदिर परिसर में विकसित नगर वन देवडूंगरी अभयारण्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने वनों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “तन, मन और धन से भी ऊपर वन होता है।” साथ ही उपस्थित जनसमूह को पर्यावरण एवं वन संरक्षण की शपथ भी दिलाई।
नगर वन देवडूंगरी अभयारण्य भारत सरकार की नगर वन योजना एवं ग्रीन इंडिया मिशन के अंतर्गत विकसित किया गया है। लगभग 1 करोड़ 76 लाख रुपये की लागत से तैयार यह नगर वन 44 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला है। यहां जैन तीर्थंकर वाटिका, नक्षत्र वाटिका, पक्षी विहार, हवाई गार्डन, एडवेंचर जोन, आर्टिफिशियल झरने सहित पहाड़ी क्षेत्र को हराभरा बनाने के कार्य किए गए हैं। परियोजना का कार्य वर्ष 2020 से प्रारंभ होकर अब पूर्ण हुआ है।
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि वन केवल किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी हैं। वनों से जुड़ी समस्याओं का समाधान भी हम सभी को मिलकर करना होगा। उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाने और दूसरों को प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बड़े शहरों में हरियाली की आवश्यकता और अधिक बढ़ गई है, ऐसे में आमजन की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने शपथ दिलाते हुए कहा कि “मैं वनों, वन्यजीवों एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पूरा योगदान दूंगा। गांव, विद्यालय एवं आसपास के पर्यावरण की सुरक्षा करूंगा तथा दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल व्यवहार अपनाऊंगा।”
कार्यक्रम में लोकसभा सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, जिला योजना समिति सदस्य राजेश दीक्षित, पूर्व विधायक यशपाल सिसोदिया, जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना, वन मंडल अधिकारी संजय रायखेरे सहित अन्य अधिकारी, स्कूली बच्चे, आमजन एवं पत्रकारगण मौजूद थे।
सांसद श्री गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र में जल संकट दूर करने के लिए विभिन्न मिशनों पर कार्य किया जा रहा है। सूक्ष्म उद्यवन सिंचाई परियोजना से हर खेत तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य है, जिससे वनों की सघनता भी बढ़ेगी। उन्होंने बच्चों से संवाद करते हुए तेंदुआ, डायनासोर और अनुभूति कार्यक्रम पर चर्चा की।
राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि पेड़ों का महत्व हमने कोविड-19 काल में प्रत्यक्ष रूप से देखा। नगर वन की यह परिकल्पना अत्यंत सराहनीय है। पहाड़ी क्षेत्र में वन विकसित करना चुनौतीपूर्ण था, जिसे वन विभाग ने सफलतापूर्वक पूरा किया। उन्होंने क्षेत्र को प्लास्टिक फ्री जोन घोषित करने तथा तालाब में बोटिंग सुविधा विकसित करने का सुझाव भी दिया।
पूर्व विधायक यशपाल सिसोदिया ने कहा कि नगर वन का प्रथम चरण पूर्ण हो चुका है और आगामी चरणों में और भी विकास कार्य किए जाएंगे। यह स्थान शहर और गांव दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक परिसर के रूप में विकसित हुआ है। आगामी समय में इसका और विकास होगा और यह एक लोक परिसर के रूप में उभरेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.