भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी अपना संपूर्ण जीवन सुशासन और राष्ट्र निर्माण को समर्पित कर दिया-पीएम श्री मोदी
नई दिल्ली। पीएम श्री मोदी ने ट्वीट कर बताया देशवासियों के हृदय में बसे पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर सादर नमन। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन सुशासन और राष्ट्र निर्माण को समर्पित कर दिया। वे एक प्रखर वक्ता के साथ-साथ ओजस्वी कवि के रूप में भी सदैव स्मरणीय रहेंगे। उनका व्यक्तित्व, कृतित्व और नेतृत्व देश के चहुंमुखी विकास के लिए पथ-प्रदर्शक बना रहेगा।