ब्रेकिंग
अप्रैल 2026 से घरेलू उपभोक्ता (150-300 यूनिट मासिक खपत) के बिल में 150-300 रुपये प्रतिमाह और सालाना ... एक गैस सिलेंडर ब्लैक में 1800 रू में देने वाली मंदसौर की द्वारका इण्डेन गैस एजेंसी सील, भृष्ट संचालक... मंदसौर पुलिस, थाना नारायणगढ़ द्वारा तरबुज की ट्रक से कुल 85 किलो डोडाचूरा जप्त, अन्तर्राज्यीय तस्कर क... म.प्र. नदियों का मायका, प्रदेश में 19 मार्च से शुरू होगा जल गंगा संवर्धन अभियान-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन... अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम...

लूटेरी दुल्हन ने मंदसौर में पहनाई ढाई पेटी की टोपी, बीस दिन पहले हुई थी शादी, जहरीला पदार्थ खिलाकर भागी, प्रकरण दर्ज

मंदसौर,। मध्यप्रदेश, मंदसौर जिले के गांव नांदवेल में 20 दिन पहले बनारस से लाई दुल्हन जेवर और रुपए लेकर भाग गई। लुटेरी दुल्हन के खिलाफ पुलिस थाना प्रकरण क्रमांक 204/2025 पर 318(4),12 3 बीएनएस 420, 328 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
आरोप है कि उसने पति, सास-ससुर समेत 9 लोगों को खाने में जहरीला पदार्थ खिलाया और फिर मौका देखकर चली गई। जहरीला पदार्थ खाने की वजह से दूल्हे के परिवार के भाई-भाभी, भतीजा-भतीजी, माता-पिता समेत 9 लोग बड़े अस्पताल में भर्ती हैं। यहां उनका उपचार चल रहा है।
प्राप्त जानाकरी के अनुसार 20 नवंबर को नांदवेल निवासी परिवार में बेटे की शादी बनारस की महिला से हुई थी। शादी धूमधाम से हुई। अगले 20 दिनों तक दुल्हन ज्योति ने अपने मीठे और मिलनसार व्यवहार से पूरे परिवार का भरोसा जीत लिया। इसके बाद वह परिवार को जहरीला पदार्थ पिलाकर रुपए और जेवर लेकर चलती बनी। परिवार का आरोप है कि शादी उन्होंने दलाल के माध्यम से कराई थी। उनका ढाई लाख रुपए का खर्च भी आया था। भावगढ़ थाना प्रभारी वरसिंह कटारा ने बताया कि दुल्हन ज्योति पिता कैलाश राय निवासी जोगापुर, नेवडिया,वाराणासी (उ.प्र) और रमेश पिता नन्दु राजपतु निवसी नांदवेल थाना भावगढ मध्यस्थता से लाने वाले दलाल दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरु कर पुलिस टीम आरोपी दुल्हन की तलाश में जुट गई है।

आरोपी दुल्हन ज्येति ने 10 दिसंबर 25 की सुबह वारदात को दिया अंजाम… आरोप है कि घटना वाले दिन सुबह दुल्हन ज्योति ने परिवार के सभी नौ सदस्यों को खाने (भजिये) में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। जैसे ही परिवार के लोग बेहोश हुए, ज्योति ने घर में रखे बड़ी मात्रा में नकदी, सोने-चांदी के जेवर और अन्य कीमती सामान समेटा और मौके से फरार हो गई। बेहोशी की हालत में परिजनों को पहले मावगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें गंभीर स्थिति को देखते हुए बड़े जिला चिकित्सालय मंदसौर रेफर किया गया। उपचार हेतु ये हास्पीटल मे भर्ती- सत्यनारायण पाल दूल्हा, दुल्हे के पिता मोहनलाल पाल, दुल्हे की माता गीताबाई, भाई राकेश पाल, भाई शांतिलाल पाल, दुल्हे की भाभी पूजा बाई पाल, भाई के बच्चें लतिका, कर्तिका, यह सभी अस्पताल में भर्ती होकर उचारार्थ है। लुटेरी दुल्हन के खिलाफ पुलिस थाना प्रकरण क्रमांक 204/2025 पर 318(4),12 3 बीएनएस 420, 328 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.