ब्रेकिंग
बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम... बीजेपी के पूर्व मंत्री श्री रावत विजयपुर से विधायक बने, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्योपुर जिले के व... प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण एवं प्रगति की समीक्षा, राजगढ़ जिला पंचायत की... बच्चों की सुरक्षा और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर जारी बहस के बीच केंद्र सरकार ने अपना रुख स्प... भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन बन चुकी है। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा जगदीश मंदिर एवं गणेश मंदिर की चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार खंडवा जिले के पुनासा में चार नकाबपोश बदमाशों ने 90 साल की महिला के साथ गैंगरेप कर घायल किया। डॉक्टरो...

ग्वालियर के बनवारी गुर्जर ने सम्राट श्री यशोधर्मन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया, 40 वी मिस्टर एमपी बॉडीबिल्डिंग चैम्पियनशिप मंदसौर में संपन्न

मध्यप्रदेश, मंदसौर गौरव दिवस ( 8 दिसम्बर 2025 ) के अवसर पर नगर पालिका परिषद एवं दशपुर जिला बॉडीबिल्डिंग संघ के तत्वावधान राज्य स्तरीय 40 वी मिस्टर एमपी बॉडीबिल्डिंग चैम्पियनशिप नगर के श्री कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम मंदसौर में संपन्न हुआ।
300 से अधिक खिलाड़ियों ने संगीत की धुन पर देर रात्रि 10.30 तक प्रदर्शन किया।

Image
राज्य शरीर सौष्ठव स्पर्धा का शुभारंभ सम्मानित अतिथिगण के साथ ही कार्यक्रम में प्रदेश भर से आये करीब 250 बॉडीबिल्डर्स ने संगीत की धुन पर जोरदार प्रदर्शन कर जनता का मन मोह लिया , बॉडीबिल्डर्स को देखने सेकड़ो की तादात में श्री कुशाभाऊ ऑडीटोरियम भर चुका था। बैठने को सीट नही थी। बाहर मैदान में सेकड़ो प्रशंसक बॉडीबिल्डर्स को देखने आए हुए थे।

बनवारी गुर्जर बने चैम्पियन ऑफ चैम्पियन- दशपुर जिला बॉडीबिल्डिंग संघ के सचिव ने बताया कि राज्य स्तरीय बॉडीबिल्डिंग स्पर्धा में सम्राट श्री यशोधर्मन ट्रॉफी के लिए प्रदेश भर से करीब 40 जिला इकाई के खिलाड़ी एवं पदाधिकारी मंदसौर आये ।आपने बताया कि सम्राट श्री यशोधर्मन ट्रॉफी पर ग्वालियर के बनवारी गुर्जर ने कब्जा जमाया जिन्हें 21000 हजार का पुरुस्कार का आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की गई। वही बेस्ट पोजर में उज्जैन के कमलेश चांगल ,बेस्ट मस्कुलर में उज्जैन के शोएब मोहम्द, बेस्ट इम्प्रूव्ड में विदिशा के प्रियेश शर्मा ने कब्जा जमाया। इन क्रमशः 10-10 हजार की राशि पुरुस्कार स्वरूप और प्रमाणपत्र व आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की गई।

10 वजन वर्ग में प्रथम,द्वितीय, तृतीय,चतुर्थ एवं पंचम को नगद पुरस्कार दिए गए – सचिव शैलेन्द्र सिसोदिया एवं लोकेश भार्गव ने बताया की 10 वजन वर्ग में खिलाड़ियों को प्रथम को 3000, द्वितीय को 2500,तृतीय को 2000, चतुर्थ को 1500,पंचम को 1000 की राशि ,प्रमाणपत्र व आकर्षक ट्रॉफी अतिथियों द्वारा प्रदान की गई।

Imageकार्यक्रम में सांसद श्री गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी गुर्जर, बंशी राठौर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता, पार्टी पदाधिकारी, जिला बॉडी बिल्डिंग संघ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.