ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

मंदसौर के मास्टर प्लान-2041 की विसंगतियों के संबंध में विधायक जैन ने मुख्यमंत्री से भोपाल मे मुलाकात कर की चर्चा, विधानसभा के विकास हेतु 25 करोड़ के महत्वपूर्ण प्रस्ताव मुख्यमंत्री को सौपें स्वीकृती मांगी

भोपाल। मंदसौर क्षेत्र के विधायक विपिन जैन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मंदसौर मास्टर प्लान-2041 की विसंगतियों तथा कुमावत समाज की प्रभावित भूमि संबंधी मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

इस दौरान विधायक विपिन जैन ने मंदसौर विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु निम्न महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रेषित किए गए जिसमे पशुपतिनाथ लोक के दूसरे चरण हेतु 25 करोड़ रुपए की स्वीकृति, महाराणा प्रताप चौराहा, नयापुरा, शुक्ला चौक, प्रतापगढ़ पुलिया तक सीसी सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण व राजाराम फैक्ट्री, काबरा पेट्रोल पंप मार्ग का सीसी सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण भी ग्रामीण क्षेत्र में निंबोद एवं खजुरिया सारंग हाई स्कूल का हायर सेकेंडरी में उन्नयन करने,ग्रामीण क्षेत्र की 12 प्रमुख सड़कों के निर्माण हेतु प्रस्ताव,वही ग्राम पंचायतों में मांगलिक भवन निर्माण हेतु प्रस्ताव दिया गया।

साथ ही विभिन्न मंदिरों के जीर्णोद्धार हेतु राशि स्वीकृति का प्रस्ताव लोकप्रिय विधायक विपिन जैन ने इन प्रस्तावों पर शीघ्र स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव से विनम्र अनुरोध किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.