ब्रेकिंग
आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म... शराब से भरी एक पिकअप वाहन को जब्त किया गया। हालांकि, वाहन चालक मौके से फरार हो गया। एक महिला पकड़ाई 5...

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर चार दिवसीय छठ पूजा का समापन किया गया।

उज्जैन । छठ पूजा के चौथे दिन लोगों ने मंगलवार को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इसी के साथ 36 घंटे का निर्जला उपवास भी खत्म हो गया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छठ पूजा के आखिरी दिन छठ पूजा की रस्मों में हिस्सा लिया और उगते सूर्य को ‘उषा अर्घ्य’ दिया। इस दिन व्रती महिलाएं जल में डुबकी लगाकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देती हैं और अपने परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और जीवन में ऊर्जा की कामना करती हैं। मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर चार दिवसीय छठ पूजा का समापन किया गया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “पूरा देश छठी मैया के उत्सव में डूबा हुआ है। मैं छठ मैया के इस पावन अवसर पर पूर्वांचल के सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। हमारी माताओं और बहनों द्वारा कई दिनों तक कठोर उपवास रखने के बाद, यह त्योहार उनके परिवारों की भलाई, हमारे राज्यों और राष्ट्र की प्रगति और हमारी सनातन संस्कृति के मूल्यों को बनाए रखने के लिए मनाया जाता है। एक बार फिर, मैं सभी को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।”
उन्होंने कहा कि हमने इस छठ उत्सव को कल इंदौर में और आज उज्जैन में मनाया। बिहार से हमारा बहुत पुराना और अच्छा रिश्ता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार देश में विकास हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लगातार बिहार का विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री ने बिहार के सीतामढ़ी में मां सीता की जन्मस्थली के लिए बहुत बड़ा प्रोजेक्ट बनाया है, और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पुनौराधाम मंदिर एवं परिसर के समग्र विकास की वृहद योजना का भूमिपूजन किया था। भगवान राम का भी बिहार के साथ संबंध था।
मोहन यादव ने कहा कि हमने मिथिलांचल घाट बनाने की घोषणा की है। वह बन रहा है और जल्द ही तैयार हो जाएगा। इसके साथ ही हमने इंदौर में भी कई तालाब बनाने की घोषणा की थी। पूरे मध्य प्रदेश में जहां-जहां पूर्वांचल के लोग रहते हैं, आने वाले दिनों में हर जगह छठ के लिए सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। किसी को कोई परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है। News Copy by Khas Khabar

Leave A Reply

Your email address will not be published.