ब्रेकिंग
अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम... बीजेपी के पूर्व मंत्री श्री रावत विजयपुर से विधायक बने, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्योपुर जिले के व... प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण एवं प्रगति की समीक्षा, राजगढ़ जिला पंचायत की... बच्चों की सुरक्षा और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर जारी बहस के बीच केंद्र सरकार ने अपना रुख स्प... भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन बन चुकी है।

हमे 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है, इसके लिए हमें स्वदेशी चीजों को अपनाना होगा- उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, डिप्टी सीएम श्री देवड़ा ने लामगरी स्थित गौशाला गोवर्धन पुजा कर सेवादारों का सम्मान किया

Madhya Pardesh //मंदसौर। उप मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन जगदीश देवड़ा ने सह पत्नीक गुरूदेव कमलमुनि चिन्मयानंद गौशाला, लामगरी-नगरी में गोवर्धन पूजा एवं गौ पूजा की। उन्होंने गौ माता को गुड़ एवं रोटी खिलाई तथा गाय-बछड़ों को दुलारा। इस अवसर पर लोकसभा सांसद श्री गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, राजेश दीक्षित, जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंत शर्मा, नानालाल अटोलिया, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती संगीता घनश्याम बगड़, अनिल गुप्ता, आशीष गुप्ता सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने इस अवसर पर सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हम सभी को गौ माता की सेवा करनी चाहिए, गाय को पालना चाहिए। हमारी सनातन संस्कृति हमें प्रकृति से जुड़ना सिखाती है। गौ माता अपने बछड़े के साथ हम सबका भी ध्यान रखती हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए। आत्मनिर्भर भारत का मार्ग स्वदेशी से होकर जाता है। छोटे एवं कुटीर उद्योगों से निर्मित वस्तुएं खरीदें, हर घर स्वदेशी और घर-घर स्वदेशी का संकल्प लें। उन्होंने आगे कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है, इसके लिए हमें स्वदेशी चीजों को अपनाना होगा। गौशाला में बिजली की व्यवस्था शीघ्र कराई जाएगी।

इस अवसर पर उन्होंने किसानों को भावांतर भुगतान योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोयाबीन के लिए भावांतर भुगतान योजना प्रारंभ की गई है, जो किसानों और व्यापारियों के बीच सेतु का कार्य करेगी।  इस अवसर पर राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि प्रकृति ही हमें सब कुछ प्रदान करती है, अतः उसका संरक्षण करना हमारा दायित्व है। उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम के अंत में उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने गौशाला सेवादारों का सम्मान किया तथा अन्नकूट प्रसाद ग्रहण किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.