राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। मंदसौर मे भाजपा कार्यालय से गांधी चौराहे तक महिला मोर्चा द्वारा विरोध रैली निकाली
मंदसौर। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जिलाध्यक्ष राजेश दिक्षीत के नेतृत्व मे रविवार को गांधी चौराहा पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। आपको बतादें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी दिवंगत पूज्य माताजी को लेकर बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच से कही गई अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ 31 अगस्त 2025 को आज मंदसौर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा विशाल और करारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में उपस्थित माताओं-बहनों की अपार संख्या रही जो यह स्पष्ट करती है कि कांग्रेस की नफरत भरी राजनीति से महिला वर्ग में कितना आक्रोश है।
जिला भाजपा कार्यालय से गांधी चौराहे तक विरोध रैली निकालकर यहां राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। इससे पुर्व श्री दिक्षीत द्वारा जिला भाजपा कार्यालय पर विरोध सभा में कांग्रेस की नफरती सोच और छोटी मानसिकता के अब तक के अनेक उदाहरणों को बहनों के सामने रखा गया।
इस अवसर पर नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी गुर्जर, जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती निर्मला गुप्ता, श्रीमती सुषमा आर्य सहित पार्टी पदाधिकारीगण एवं माताएं, बहनें उपस्थित रहीं।



