मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रतलाम में कहा राहुल अपनी हार की खीझ निकाल रहे, CM मंदसौर पहॅूचे जहां जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत के बाद प्लेन से दिल्ली गये
भोपाल/रतलाम/मंदसौर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रतलाम के कुण्डाल में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने रतलाम को 247 करोड़ रूपये के 56 विकास कार्यों की सौगात दी। डॉ. यादव हेलीकप्टर द्वारा उज्जैन, रतलाम होते हुए मंदसौर पहॅूचे जहां जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत के बाद प्लेन से दिल्ली गये।
राहुल अपनी हार की खीझ निकाल रहे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक बार फिर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने नेता प्रतिपक्ष पद का मान घटा दिया है। इस बात पर शर्म आती है। उनकी मानसिकता से देश को खतरा है। राहुल अपनी हार की खीझ सुप्रीम कोर्ट, सेना और चुनाव आयोग का अपमान कर निकाल रहे हैं। देश की सबसे बड़ी पार्टी रही कांग्रेस अपने कुकर्मों की वजह से पूरे देश से साफ होती जा रही है। जनता राहुल और कांग्रेस को माफ नहीं करेगी। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह बात 17 अगस्त को रतलाम जिले में कही।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मंदसौर हेलीपैड आगमन पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मंदसौर की धरती कल आगमन हुआ, एक बार फिर गौरव से भर उठी, जब प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हेलिपैड पर आगमन हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के चेहरे पर आत्मीयता और उत्साह का भाव झलक उठा। स्वागत करने वालों में विशेष रूप से लोकसभा सांसद श्री गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, गरोठ विधायक चंदर सिंह सिसोदिया, राजेश दीक्षित, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती मनुप्रिया विनीत यादव, पूर्व विधायक देवी लाल धाकड़, विजय अटवाल, नानालाल अटोलिया, मदन लाल राठौर, मुकेश काला, अरविन्द सारस्वत, विनोद डगवार, विनय दूबेला सहित अनेक जनप्रतिनिधि स्वागत में शामिल हुए। प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग, पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद, सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन, एएसपी टीएस बघैल, एसडीएम शिवलाल शाक्य एवं अन्य अधिकारी भी स्वागत में शामिल रहे।