ब्रेकिंग
अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत... शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज

पंजाब के तस्कर से मंदसौर पुलिस ने 1211 किलोग्राम करीब अवैध मादक जप्त किया, आरोपी गिरफ्तार

Madhya Pardesh//मंदसौर। एसपी अभिषेक आनंद के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी भानपुरा निरीक्षक आर.सी. दांगी के कुशल नेतृत्व मे दिये गये दिशा निर्देशो के पालन मे थाना भानपुरा की टीम द्वारा एक कंटेनर से 1211 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त करने मे सफलता प्राप्त की।

थाना भानपुरा मे पदस्थ सउनि मेघराज आर्य व उनकी टीम व्दारा नीमच झालावाड़ रोड 8 लाईन नीमथुर से लेदी तरफ जाने वाले रोड पर वाहन चैकिंग के दोरान एक कंटेनर टाटा कम्पनी का जिस पर नम्बर प्लेट क्रमांक एचआर् 38 यु 1448 को लेदी तरफ जाते हमराह फोर्स की मदद से कन्टेनर रोका वाहन चालक से कन्टेनर के कागजात एवं विल्टी मांगते नही होना बताया जो हमराह पंचान के समक्ष कन्टेनर और चालक का नाम पता पुछते रणजीत सिह पिता दर्शन सिह सिख जाति मजबी सिख उम्र 45 साल निवासी मालवाड़ थाना मेहपुर जिला जालन्धर पंजाब व उसका साथी सन्नी पिता केवलराम सिख जाति मजबी सिख उम्र 36 साल निवासी गांव पिण्डफुलडीवाल थाना 07 नम्बर जिला जालन्धर पंजाब का होना बताया। बाद कन्टेनर चालक रणजीत एवं उसके साथी सन्नी से कन्टेनर ,लोडेड सामान एवं रुट के बारे मे पुछते संतुष्टी पुर्वक जबाब नही दे पाये लिहाजा वाहन चालक व उसके साथी से वैज्ञानिक तरिके से पुछताछ उपरांत एनडीपीएस एक्ट के आज्ञापक प्रावधानो का पालन करते हुए कंटेनर की बारिकी से तलाशी ली गई जिसमे नीले रंग के प्लास्टिक के ड्रम मिले जिनको उतरवाकर गिनते खाली 35 ड्रम होना पाये बाद कन्टेनर के अन्दर का स्पेस कम और बाहरी स्पेस ज्यादा पाया जाने से ड्राईवर केबीन की बारिकी से चैकिंग करते स्कीम से बनाई लकडी के फाटक को खोलकर देखते कन्टेनर की टीन कटा हुआ होकर उसके अन्दर काले रंग का प्लास्टिक कट्टे जिनमे डोडाचुरा मादक पदार्थ भरा होना पाया जिन्हे उतरवाकर गिनती करते कुल 60 कट्टे कुल वजन 1211 किलो 210 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडाचुरा किमती 24 लाख रुपये पाया गया । प्रकरण मे अपराध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजिबध्द कर विवेचना मे लिया गया।

मादक पदार्थ पकड़ने मे निरीक्षक आर.सी. दांगी, उनि जोरसिंह डामोर, सउनि मेघराज आर्य, आर. 775 राकेश अभित, आर. 786 नेमाराम जाट, आर. 730 बनवारी, आर. 297 धनराज गुर्जर, चालक 579 लक्ष्मणसिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.