ब्रेकिंग
दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए... स्मार्ट मीटर के विरोध में चक्का जाम, उपभोक्ताओं ने सड़क पर रखे मीटर

लाड़ली बहना योजना के लाभ से वंचित हजारों महिलाएं सड़क पर उतरी, रैली निकालकर सरकार से योजना का लाभ देने की मांग उठाई, प्रशासन हूआ सक्रिय-कहा लाड़ली बहना योजना के नए आवेदन बंद है, अवैध वसूली करने वालो की शिकायत करे…

मंदसौर। लाड़ली बहना योजना मे पात्र होने पर वंचित होने और योजना का लाभ नही मिलने की मांग को लेकर गरोठ मे 22 जुलाई को हजारों की संख्या मे महिलाओं ने रैली निकालकर लाड़ली बहना योजना का लाभ दिने की मांग उठाई।

 गरोठ मे 22 जुलाई को हजारों की संख्या मे महिलाओं ने रैली निकाली, लाड़ली बहना योजना का लाभ दिने की मांग उठाई।
गरोठ मे 22 जुलाई को हजारों की संख्या मे महिलाओं ने रैली निकाली, लाड़ली बहना योजना का लाभ दिने की मांग उठाई।
पात्रता के बाद भी वंचित क्यों?
लाडली बहनों के हक़ की आवाज़ बनी आज गरोठ की धरती,हजारों बहनों के साथ बेरोजगार सेना का “हल्ला बोल प्रदर्शन” और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन।

बतादें, मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 2023 सें प्रदेश मे लाड़ली बहना योजना संचालित की जा रही जिसमे पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1250 की राशि् मिल रही है।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के नवीन आवेदन लेने की प्रक्रिया पूर्णतः बंद है, लाड़ली बहना योजना के संबंध में अवैध वसूली करने वालों की शिकायत दूरभाष तत्काल करें

Madhya pardesh// मंदसौर। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास बी. एल. विश्‍नाई द्वारा बताया गया कि मंदसौर जिले मे विगत दिनों से कुछ संगठन, यूनियन एवं अन्य लोगो द्वारा गांव एवं शहरों की माता एवं बहनों से लाड़ली बहना योजना के नवीन आवेदन फार्म भरवाने के नाम पर अवैध वसूली किये जाने की सूचना प्राप्त हुई है। तथा फार्म भरने के आवेदन तैयार कर उनको भ्रमित किया जा रहा है। वर्तमान में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के नवीन पंजीयन आवेदन लेने की प्रक्रिया पूर्णतः बंद है, इस योजना के तहत नवीन पंजीयन नही हो रहे है।

यदि किसी व्यक्ति या बेनाम संगठन या यूनियन द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के संबंध में कोई भ्रामक जानकारी दी जाती है या अवैध वसूली किये जाने का प्रयास किया जाता है, तो इसकी सूचना तत्काल जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जिला मंदसौर के दूरभाष नम्बर 07422-235543 पर दे सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.