ब्रेकिंग
म.प्र. नदियों का मायका, प्रदेश में 19 मार्च से शुरू होगा जल गंगा संवर्धन अभियान-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन... अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम... बीजेपी के पूर्व मंत्री श्री रावत विजयपुर से विधायक बने, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्योपुर जिले के व... प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण एवं प्रगति की समीक्षा, राजगढ़ जिला पंचायत की... बच्चों की सुरक्षा और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर जारी बहस के बीच केंद्र सरकार ने अपना रुख स्प...

म.प्र.जन अभियान परिषद ने मन्दसौर वार्ड क्र.12 पर मनाया बावड़ी उत्सव, नाग देवता की बावड़ी पर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दिक्षित भजन संध्या, दीपदान आयोजन हुआ

मंदसोर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गुर्जर ने कहा कि जन अभियान परिषद द्वारा बावड़ी उत्सव मनाया जा रहा है इस कार्यक्रम में सभी वार्ड वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। इसके लिए मैं सभी को धन्यवाद देती हूं।

Madhya Pardesh/ मंदसोर। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशन में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मंदसौर नगर पालिका वार्ड क्रमांक 12 मैं प्राचीन नाग देवता की बावड़ी पर लगभग 10 दिन श्रमदान कर गंगा दशमी के उपलक्ष्‍य में मनाया बावड़ी उत्सव। सर्वप्रथम बावड़ी पर भजन संध्या का आयोजन कर बावड़ी पूजन के पश्चात सभी के माध्‍यम से बावड़ी पर 2500 दीपक जलाकर दीपदान किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दिक्षित, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, नगरपालिका अध्यक्ष रामादेवी गुर्जर, बहन अनिता दीदी, पूर्व नगरपालिका अध्‍यक्ष कुसुम गुप्‍ता, सुष्‍मा आर्य की उपस्थिति रही।

बावड़ी उत्सव कार्यक्रम में भजन संध्या का आयोजन किया गया इसके पश्चात उद्बोधन में दिक्षित ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार व जन अभियान परिषद जल गंगा सर्वधन अभियान के तहत् पूरे प्रदेश में पर्यावरण एवं जल बचाओ के लिए कार्य कर रही है इसी कड़ी में मंदसौर में नाग देवता वाली बावड़ी पर 10 दिवसीय श्रमदान कर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बावड़ी की साफ सफाई और सुंदर बनाया है। इसमें सामाजिक कार्यकर्ताओं की बड़ी भूमिका है। पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि यह बावड़ी कई वर्षों पुरानी है इस पर समय-समय पर सफाई का काम समाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि इस बावड़ी से जल संकट के समय पानी का उपयोग किया गया था। वापस यह बावड़ी अभियान के माध्यम से साफ और सुंदर हुई है।

मंदसोर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गुर्जर ने कहा कि जन अभियान परिषद द्वारा बावड़ी उत्सव मनाया जा रहा है इस कार्यक्रम में सभी वार्ड वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। इसके लिए मैं सभी को धन्यवाद देती हूं और कहा कि पर्यावरण जल संरक्षण के लिए आप हमेशा ऐसे ही कार्य करते रहें। कार्यक्रम में बृजेश जोशी ने कहा की मध्य प्रदेश सरकार 90 दिवसीय अभियान के माध्यम से पूरे प्रदेश मे प्राचीन बावड़ियों और नदियों , तालाब का गहरीकरण किया जा रहा है । इसी क्रम में मंदसौर में नाग देवता की बावड़ी पर भी इस अभियान में सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा श्रमदान किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.