ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

आयुष्मान कार्ड हर गरीब व्यक्ति के लिए एक गारंटी कार्ड हैं – उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा

उप मुख्यमंत्री ने ग्राम घटावदा एवं लिंबावास में 8 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया

Image

MADHYA PARDESH/ मन्दसौर। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने ग्राम घटावदा एवं लिंबावास में 8 करोड़ 59 लाख 65 हजार के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया। ग्राम घटावदा में 4 करोड़ 60 लाख 28 हजार रुपए की घटावदा से कोचवी वाया तोपाखेड़ा बालाजी पंहुच मार्ग का भूमिपूजन किया। 1 करोड़ 75 लाख 53 हजार की घटावदा से बलकेश्वर महादेव पहुंच मार्ग का लोकार्पण किया। इसके पश्चात ग्राम लिम्बवास में 2 करोड़ 23 लाख 84 हजार रु से निर्मित होने वाले लिम्बवास से आपुखेड़ी मार्ग का भूमि पूजन किया।
ग्राम लुनाहेड़ा में एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पौधारोपण भी किया।
पौधारोपण करके उन्होंने पर्यावरण बचाने का संदेश प्रदान किया। उन्होंने कहा कि सभी लोग अधिक से अधिक पेड़ लगाए, पर्यावरण की रक्षा करें। जल का संरक्षण करें। स्वच्छ भारत अभियान में भाग ले।
इस दौरान राज्य सभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, राजेश दीक्षित, जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंत शर्मा, मदनलाल राठौर, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीण जन मौजूद थे।
लोकार्पण एवं भूमि पूजन अवसर पर उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि आयुष्मान कार्ड गारंटी कार्ड है। यह प्रत्येक पात्र गरीब व्यक्ति को इलाज की गारंटी प्रदान करता है। इस कार्ड के माध्यम से 5 लाख तक का निशुल्क इलाज होता है। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से बीमार व्यक्ति देश के किसी भी कोने में अपना इलाज करा सकता हैं। इस आयुष्मान कार्ड ने लोगों की जिंदगी को बचाने का काम किया है, लोगों को नया जीवन प्रदान किया है। हर गांव को पक्की सड़कों से जोड़ने का काम सरकार ने किया है। सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाएं के निर्माण से हर खेत तक पानी पहुंचा जा रहे हैं। आने वाले समय में हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचेगा। हर घर नल से शुद्ध पीने का पानी मिलेगा। सरकार द्वारा किसानो को किसान सम्मान निधि प्रदान की जाती है। किसानों को बिना ब्याज के ऋण, प्रधानमंत्री आवास, गैस कनेक्शन जैसी अनेक योजनाएं के लाभ सीधे प्रदान किए जा रहे है। सरकार ने जन्म से लेकर मृत्यु तक की योजनाएं बनाई है। जिसमें सभी पात्र व्यक्तियों को लाभ मिल रहा है। राज्यसभा सांसद ने कहा कि सरकार ने बहुत से काम किए हैं, हर गांव को सड़कों से जोड़ा है। हर खेत को पानी एवं हर घर को नल से जल मिलेगा, इस पर निर्माण कार्य चल रहा है। सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाओं से हर खेत को पानी एवं जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर को नल से पानी मिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.