ब्रेकिंग
मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त

मक्सी बाईपास पर डंपर की टक्कर के बाद बस 30 फुट गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत, 10 से ज्यादा लोग घायल

शाजापुर । मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां डंपर ने यात्री बस को टक्कर मार दी, जिससे बस खाई में जा गिरी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है, वहीं 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की देर रात को निजी बस इंदौर से गुना की ओर जा रही थी, तभी मक्सी बाईपास पर डंपर ने बस को टक्कर मार दी, जिससे बस लगभग 30 फुट गहरी खाई में जा गिरी। बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे, जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई, वहीं डंपर चालक भी इस हादसे का शिकार हुआ है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है, वहीं 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, इनमें से तीन की हालत गंभीर है।
पुलिस के मुताबिक, हादसे की जानकारी मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। किसी तरह बस में फंसे घायलों को बाहर निकालकर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इसके अलावा, बस चालक के शव को खाई से क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। तीनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। बताया गया है कि बस और डंपर दोनों ही तेज रफ्तार से चल रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया। हादसे में जिन तीन लोगों की मौत हुई है, उनमें बस चालक और एक यात्री हैं, वहीं डंपर चालक भी है।
इस हादसे में जो यात्री घायल हुए हैं, उनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है, वहीं अन्य यात्रियों को सामान्य चोटें आई हैं। एक यात्री ने बताया है कि सभी यात्री नींद में थे, तभी जोर की आवाज हुई और उन्होंने बस को किसी स्थान पर गिरा हुआ पाया। बाद में पता चला कि हादसा हुआ है। एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों वाहनों की तेज रफ्तार ही हादसे का कारण मानी जा रही है। क्रेन की मदद से ड्राइवर का शव बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन ने रेस्क्यू में कोई कसर नहीं छोड़ी। यात्रियों का सामान भी सुरक्षित बाहर निकाला गया है। @khaskhabar

Leave A Reply

Your email address will not be published.