ब्रेकिंग
मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए...

मुख्यमंत्री डॉ.यादव का नीमच पहुंचे, वहां से मंदसौर मे चल रहे यज्ञ आयोजन मे शमिल होकर धर्म लाभ लिया।

नीमच/मंदसौर/ मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का बुधवार को नीमच हवाई पट्टी आगमन पर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ.यादव के साथ नीमच हवाई पट्टी पर महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, लोकसभा क्षेत्र के सांसद, जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, विधायक नीमच दिलीपसिह परिहार एवं मनासा विधायक अनिरूद्ध मारू, श्रीमती वंदना खण्डेलवाल, नीमच नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चौपडा, न.पा. के पूर्व उपाध्यक्ष महेन्द्र भटनागर, संतोष चौपड़ा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेटकर, मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का आत्मीय स्वागत किया।
एडीजीपी उज्जैन उमेश जोगा, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, डीआईजी रतलाम मनोज कुमार सिह, एवं पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री डॉ.यादव की हवाई पट्टी पर वायुयान से उतरते ही आगवानी कर, उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, एडीएम श्रीमती लक्ष्मी गामड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिह सिसोदिया व अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
तदपश्चात मुख्यंत्री डॉ.यादव ने नीमच हवाई पट्टी से कार द्वारा मंदसौर के लिए प्रस्थान किया। मंदसौर मे कालाखेत स्थित बालांगज स्कुल मैदान मे चल रहे यज्ञ आयोजन मे शमिल होकर डॉ.यादव ने धर्म लाभ लिया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.