ब्रेकिंग
मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए...

सागर लोकायुक्त की कार्यवाही मे होमगार्ड हवलदार सुरेंद्र राय ₹5000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार

भोपाल। छतरपुर जिले में, सागर लोकायुक्त की टीम ने डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा कार्यालय में छापा मार कार्रवाई करते हुए, यहां पर तैनात होमगार्ड हवलदार सुरेंद्र राय को ₹5000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
लोकायुक्त टीम के मुताबिक, आरोपी हवलदार सुरेंद्र राय ने कार्यालय परिसर में स्थित शासकीय आधार सेवा केंद्र के संचालक मनीष तिवारी से किराए के नाम पर रिश्वत मांगी थी। मनीष पिछले दो वर्षों से आधार सेवा केंद्र का संचालन कर रहे हैं। उनकी शिकायत के अनुसार, हवलदार सुरेंद्र राय शुरुआत से ही उनसे पैसे लेता आ रहा था। पहले रिश्वत की रकम कम थी, लेकिन अब उसकी मांग बढ़ने लगी। हवलदार ने कुल 6 हजार रुपए की मांग की थी, जिसमें से 1 हजार रुपए 4 फरवरी को दिए जा चुके थे।
रिश्वतखोरी की शिकायत मिलने के बाद सागर लोकायुक्त निरीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में 9 सदस्यीय टीम ने छतरपुर स्थित होमगार्ड कार्यालय में जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। हवलदार सुरेंद्र राय के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.