ब्रेकिंग
एक गैस सिलेंडर ब्लैक में 1800 रू में देने वाली मंदसौर की द्वारका इण्डेन गैस एजेंसी सील, भृष्ट संचालक... मंदसौर पुलिस, थाना नारायणगढ़ द्वारा तरबुज की ट्रक से कुल 85 किलो डोडाचूरा जप्त, अन्तर्राज्यीय तस्कर क... म.प्र. नदियों का मायका, प्रदेश में 19 मार्च से शुरू होगा जल गंगा संवर्धन अभियान-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन... अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम... बीजेपी के पूर्व मंत्री श्री रावत विजयपुर से विधायक बने, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्योपुर जिले के व...

जनता को भिखारी कहने के विरोध में कांग्रेस द्वारा मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला दहन किया

मंदसौर। बीजेपी सरकार के मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा “जनता को भिखारी“ कहने के विरोध में मंदसौर में जिला कांग्रेस अध्यक्ष, विधायक विपिन जैन जी के नेतृत्व में मंत्री पटेल का पुतला दहन कर इस्तीफे की मांग की गई। पिछले दिनों एक सभा में मध्यप्रदेश शासन के पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा एक निंदनीय बयान दिया गया जिसमें उनके द्वारा जनता द्वारा सरकार से की जाने वाली मांगों को भीख मांगना बताया गया। इसके विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज मंदसौर शहर ब्लॉक कांग्रेस व मंदसौर ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के मंत्री मंत्री प्रहलाद पटेल का विरोध स्वरूप पुतला फूंका गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री प्रहलाद पटेल के खिलाफ व प्रदेश की मोहन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर मंत्री प्रहलाद पटेल के दो पुतले जलाए गए। पुतले जलाने से पहले जिला कांग्रेस के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की वह मंत्री प्रहलाद पटेल का इस्तीफा मांगा। पुलिस के वाटर कैनन के प्रयोग के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो पुतले फूंक दिए।

मंत्री प्रहलाद पटेल को जनता से माफी मांगनी चाहिए-विधायक जैन
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक विपिन जैन ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा दिया गया बयान घोर निंदनीय है ऐसे बयान जनप्रतिनिधि को पद पर रहते हुए नहीं देना चाहिए। लोकतंत्र में जनता हमारे लिए सर्वोपरि है। चुनाव में हम इसी जनता के हाथ जोड़ते हुए वोट मांगते है पर सत्ता में बैठ जाने के बाद जब जनता मांगों को लेकर हमारे पास आती है तब उनकी मांगों का हमें निराकरण करना चाहिए ना कि उन्हें अपमानित करना चाहिए। मंत्री प्रहलाद पटेल को जनता से माफी मांगनी चाहिए। इस अवसर पर श्री जैन ने आगे कहा कि यदि मंत्री प्रहलाद पटेल पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो चरणबद्ध तरीके से पूरे जिले में कांग्रेस पार्टी द्वारा आंदोलन किए जाएंगे।

पुतला दहन के कार्यक्रम के इस अवसर पर ये नेता थे उपस्थित 
जिला कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक विपिन जैन, पूर्व विधायक श्रीमती पुष्पा भारती, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारीयो में सर्वश्री महेंद्र सिंह गुर्जर, जगदीश धनगर, प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त मंदसौर नीमच जिला मीडिया प्रभारी समर सिंह, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनजीत सिंह टुटेजा, मंदसौर ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विकास दसोरा,जिला कांग्रेस पदाधिकारीयो में कांतिलाल राठौर ,अजय लोढ़ा ,सुरेंद्र कुमावत, राजनारायण लाड़, सुनील बसेर, अनूप जोशी, माजिद चौधरी, जगन्नाथ पटेल, मुर्तजा घड़ीयाली,कमलेश जैन,शमशु भाई,लक्ष्मण मेघनानी, जितेंद्र सोपरा,संजय नाहर, राजेश फरक्या, विजय सिंह सिसोदिया ,विनोद शर्मा ,वहीद जैदी, विश्वास दुबे,बाबू सब्जी फरोश, मंदसौर नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष श्रीमती रफत पयामी,मोर्चा संगठन में किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष बद्रीलाल धाकड़, सेवादल जिला अध्यक्ष दिलीप देवड़ा, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती रूपल संचेती, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष दीपक सिंह गुर्जर, अजजा जिला अध्यक्ष रमेश सिंगार, महिलाओं में श्रीमती अंजू तिवारी, अनीता भदोरिया,वर्षा सांखला, कुमकुम सिसोदिया, नेहा कनकमाल जैन ,मंडलम अध्यक्ष में रमेश बिजवानी, नितेश सतीदासानी, दशरथ राठौर, अजय सोनी, विजय जैन, पंकज जोशी साथ ही इस अवसर पर एनएसयूंआई के पुर्व जिला अध्यक्ष राजेश सोलंकी, राजेंद्र सेठिया, मनोहर नाहटा, संजय जैन, अमीन खान, श्याम साल्वी, अक्षय सेठिया, राकेश सेन, गगन माली, शैलेश माली, बबलू माली, एनएसयूआई के नेता हरीश पाटीदार, सम्यक जैन, यश श्रीवास्तव,दुर्गा शंकर धाकड़, दुर्गेश चंदेल, शंकर लाल मालवीय आदि इस अवसर पर उपस्थित थे।

भाजपाइयों को जनता अब लगने लगी है भिखारी- समर सिंह’
महिलाओं, किसानों व युवाओं से किए वादे पूरे करने में प्रदेश सरकार नाकाम रही है। पूरे प्रदेश में चारों तरफ जमीन व शराब माफिया सक्रिय हो गए हैं। भाजपा सरकार के खिलाफ सड़क से सदन तक मंदसौर, नीमच जिले के साथ ही पूरे प्रदेश में प्रदर्शन और आंदोलन आगामी दिनों में होंगे । मध्य प्रदेश शासन के मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा 6 मार्च को एक निंदनीय बयान दिया जिसमें उनके द्वारा जनता द्वारा सरकार से की जाने वाली मांगों को भीख मांगना बताया गया। इस पर श्री पटेल को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। यह बात मीडिया से रूबरू होते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नव नियुक्त मंदसौर नीमच जिले के मीडिया प्रभारी श्री समर सिंह ने कही है। इस अवसर पर समर सिंह ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार में बहनों को 3 हजार देने की जो बात चुनाव में की गई थी वह पूरी नहीं हो पाई है, और अब तो लाडली बहनों को पैसे न देने पड़े इसके लिए लिस्ट से नाम उड़ाने का काम यह प्रदेश सरकार कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.