ब्रेकिंग
मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए...

मंदसौर में डीजे बजाने पर डिजे संचालक अंकित अहिरवार, राजेश दमामी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर डीजे जप्त किए गए

डीजे बजाने पर डिजे संचालक अंकित अहिरवार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर डीजे जप्त किए गए

Image

म.प्र. कोलाहल नियंत्रण अधिनियम एवं अपराध धारा 223 के तहत सख्त कार्यवाही की गई

जिले में ध्वनि विस्तारक संयंत्रों पर प्रतिबंध के बावजूद डीजे बजाए जा रहे थे

मंदसौर 22 फरवरी 25/ जिले में ध्वनि विस्तारक संयंत्रों पर प्रतिबंध के बावजूद डीजे बजाए जाने पर डिजे संचालक अंकित अहिरवार के विरुद्ध थाना शहर कोतवाली द्वारा एफआईआर दर्ज कर डीजे जप्त किए गए। म.प्र. कोलाहल नियंत्रण अधिनियम एवं अपराध धारा 223 के तहत सख्त कार्यवाही की गई।

गांधी चौराहा पर एक पिकअप वाहन डीजे एक बारात में जोर जोर से डीजे बजाते हुये गांधी चौराहे तरफ आता हुआ पाया गया। जिले में ध्वनि विस्तारक संयंत्र के उपयोग पर प्रतिबंध के बावजूद डिजे संचालक अंकित पिता मनोहर लाल अहिरवार उम्र 23 साल निवासी माल्याखेर खेडा थाना नाहरगढ जिला मंदसौर के द्वारा तेज आवाज में डीजे बजाकर जिला प्रशासन और सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना की गई है। अंकित अहिरवार से डीजे बजाने की अनुमति के संबंध में पुछताछ करते किसी सक्षम अधिकारी की कोई अनुमति नही होना बताया।

अंकित अहिरवार के डीजे वाहन पीकअप क्रमांक MP43 G-0976 को कब्जे में लेकर भीडभाड होने व माहोल की संभावना को मद्देनजर रखते हुये डीजे व पंचानो को थाने में जप्त किया। सम्पुर्ण मामले से अपराध धारा 223 भारतीय न्याय सहिता एवं 7/15 म.प्र. कोलाहल नियंत्रण अधिनियम का पाया जाने से आरोपी अंकित अहिरवार के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया।

 

वही दुसरी और मंदसौर के वायडी नगर थाना क्षेत्र के यश नगर में तेज गति से डीजे बजाने पर डीजे संचालक राजेश दमामी के विरुद्ध थाना वायडी नगर द्वारा एफआईआर दर्ज की गई। मध्य प्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत की गई सख्त कार्यवाही। वायडी नगर थाने से यश नगर में तेज आवाज में डीजे बजाने की सुचना मिलने पर जांच की गई।

Image

Leave A Reply

Your email address will not be published.