ब्रेकिंग
मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए...

लोकायुक्त की टीम ने पिछोर में 23 हजार की रिश्वत लेते हुए पटवारी सहित दो  गिरफ्तार किया

भोपाल। मध्यप्रदेश, शिवपुरी के पिछोर में लोकायुक्त टीम ने एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी दिग्विजय सिंह परिहार ने रिश्वत लेने के लिए अपने सहयोगी पटवारी प्रहलाद वर्मा के हनुमान बाग कॉलोनी स्थित किराए के मकान को ठिकाना बनाया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के पिछोर में आज लोकायुक्त की टीम ने पिछोर के हनुमान बाग कॉलोनी में 23 हजार की रिश्वत लेते हुए पटवारी दिग्विजय सिंह को रंगे हाथों पकड़ा हैं, वहीं साथी पटवारी प्रहलाद वर्मा को भी राउंडअप किया हैं।

लोकायुक्त निरीक्षक ब्रज मोहन नरवरिया ने बताया कि छिरवाहा निवासी शंकर लोधी ने लोकायुक्त ग्वालियर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया था कि छिरवाहा हल्के के पटवारी दिग्विजय सिंह परिहार ने जमीन नामांतरण के बदले उससे 30 हजार रुपए मांगे थे। शिकायत का सत्यापन कराया गया, इसमें पता चला कि पटवारी दिग्विजय परिहार ने नामांतरण बदले 30 हजार की रिश्वत मांगी गई थी। लेकिन, वह 25 हजार रुपए की रिश्वत पर मान गया। वह इससे पहले दो हजार रुपए की रिश्वत ले चुका था।

मामला पिछोर अनुविभाग के छिरवाहा गांव का है, जहां गांव में एक व्यक्ति जमीन के नामांतरण करवाने के लिए कई दिनों से पटवारी के चक्कर लगा रहा था। पटवारी ने शंकर सिंह लोधी से नामांतरण करवाने के एवज में 30 हजार की मांग की थी, जिस पर पीड़ित ने बताया कि 25 हजार रुपए में बात हो गई थी। जिस पर पीड़ित ने लोकायुक्त ग्वालियर में शिकायत दर्ज कराई थी शिकायत दर्ज होने के बाद शंकर ने पटवारी की ऑडियो रिकॉर्डिंग कर ली थी और 2 हजार रुपए पटवारी को दिए थे। इसके बाद आज लोकायुक्त टीम ने पीड़ित को पटवारी के पास भेजा और पटवारी को 23 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकडा। पटवारी दिग्विजय ने अपने साथी पटवारी को वह पैसे थमा दिए थे जिस पर लोकायुक्त दूसरे पटवारी को भी जांच के घेरे में लिया है। आज टीम ने पटवारी को दिग्विजय को अन्य पटवारी प्रह्लाद वर्मा के घर रिश्वत लेते गिरफ्तार किया हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.