ब्रेकिंग
मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए...

आत्मनिर्भर बनें,स्थानीय निकाय अपने अधिकारों और शक्तियों से करें जन-कल्याण के कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को ग्वालियर से इंदौर में आयोजित ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स मध्यप्रदेश इकाई की बैठक को वर्चुअल संबोधित कर रहे थे। ग्वालियर मे उन्होंने कहा कि प्रदेश के नगर निगमों ने विकास कार्यों के क्षेत्र में देश में अपनी विशिष्ट पहचान कायम की है। प्रदेश के शहरी क्षेत्र में तेज गति से समग्र विकास के कार्य किये जा रहे हैं। इंदौर नगर निगम ने स्वच्छता के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई है। इंदौर विगत 7 वर्षों से स्वच्छता के क्षेत्र में देश में लगातार अव्वल है। इस बार भी इंदौर स्वच्छता के क्षेत्र में अव्वल रहने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहा है। इंदौर ने प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।   

नगरीय आवास एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि संविधान के 73 एवं 74वें संशोधन के बाद सबसे ज्यादा अधिकार मध्यप्रदेश के स्थानीय निकायों को दिए गए हैं। हमारा प्रयास है कि स्थानीय शासन व्यवस्था और अधिक विकेंद्रीकृत हो। उनको ज्यादा से ज्यादा अधिकार मिले। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय आत्मनिर्भर बनने के प्रयास करें। करारोपण की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएं, आय के नए साधन भी खोजें।

इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित किये जा रहे हैं। इंदौर तेज गति से विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं सांसद श्री वी. डी. शर्मा भी वर्चुअली शामिल हुए।

नगरीय आवास एवं विकास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, ऑल इंडिया कौंसिल ऑफ़ मेयर्स की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती माधुरी पटेल, इंदौर सांसद शंकर लालवानी और राज्यसभा सदस्य सुश्री कविता पाटीदार, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, स्थानीय विधायक रमेश मेंदोला, पूर्व विधायक जीतू जिराती, सुमित मिश्रा तथा श्रवण चावड़ा सहित जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.