ब्रेकिंग
मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए...

विधायक ने सरवन थाना क्षेत्र में अवैध शराब से भरी एक गाड़ी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया

भोपाल। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडिया का एक बार फिर सख्त रवैया देखने को मिला। विधायक ने सरवन थाना क्षेत्र में अवैध शराब से भरी एक गाड़ी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। गौरतलब है कि विधायक डोडिया इन दिनों अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है और इसे रोकने के लिए वे स्वयं निगरानी रख रहे हैं। इसी क्रम में, सरवन थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ीखुर्द में स्थित सितला माता मंदिर के पास एक वाहन को शराब से लदा देखकर उन्होंने उसे रोकने का प्रयास किया। सुबह करीब 10 बजे सरवन स्थित शराब के ठेके से निकली बोलेरो गाड़ी को विधायक की गाड़ी के सामने आते ही ड्राइवर ने तेज गति से भगाने का प्रयास किया। संदेह होने पर विधायक ने गाड़ी का पीछा किया और करीब 2 किलोमीटर दूर वाहन को पकड़ लिया। जब गाड़ी की जांच की गई, तो उसमें अंग्रेजी, देसी और बीयर की लगभग 7 पेटियां पाई गईं। विधायक डोडिया ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और पुलिस के पहुंचने तक स्वयं वाहन के सामने बैठकर निगरानी करते रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन और शराब को जब्त कर लिया।

अवैध शराब के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
विधायक कमलेश्वर डोडिया ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में न केवल शराब तस्करी बल्कि डायरिया जैसे नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री भी बढ़ रही है, जिसे रोकने के लिए वह लगातार सक्रिय हैं। शराब तस्करों के खिलाफ विधायक की इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। C0py News

Leave A Reply

Your email address will not be published.