शर्मसार करती घटना, मंदसौर मे जनसुनवाई मे महिला ने कलेक्टर कार्यालय में लौट लगा कर पटवारी व तहसीलदार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
Madhya Pardesh//मंदसौर। स्वामित्व योजना में साठखेड़ा ग्राम में अपने मकान का नाम जुड़वाने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रही पूजा पति अनिल धाकड़ ने मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान सुशासन भवन पहुंचकर कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई।
पूजा का आरोप है कि उन्होंने कई बार पटवारी और तहसीलदार के पास जाकर आवेदन दिया, रजिस्ट्री और रसीदें प्रस्तुत कीं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। प्रशासन की उदासीनता से निराश होकर पूजा ने कलेक्टर कार्यालय में लौट लगाकर विरोध जताया।
महिला को लौट लगाते देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत हरकत में आए और उसे रोका। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी समस्या सुनी और उचित समाधान का आश्वासन दिया।
अपर कलेक्टर ने दिया उचित कार्रवाई का आश्वासन
अपर कलेक्टर एकता जयसवाल ने महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए और शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा किए गए सर्वे में महिला का नाम छूट गया था, लेकिन अब लिंक चालू है और जल्द ही उनका नाम जोड़ा जाएगा। यदि किसी अधिकारी की लापरवाही पाई जाती है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
न्याय की उम्मीद में पीड़ित महिला
पूजा धाकड़ को अब प्रशासन से न्याय की उम्मीद है। यह मामला सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सुधार की आवश्यकता को भी दर्शाता है, जिससे भविष्य में किसी नागरिक को इस प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
जनसुनवाई मे महिला लौटन करना शर्म की बात है
शासन प्रशासन से जुड़े आम जन के कामों के लेकर अधिकारी गंभीर नहीं है, जिसके कारण आम जनता परेशान हैं और अपने कामो को लेकर सुनवाई के लिए जिला मुख्यालय तक आने को मजबूर हो रहे हैं। यह बात अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच अध्यक्ष दिलीप सेठिया ने प्रेस वक्तव्य में बताया कि महिला लौटन करना यह शर्मसार करती घटना है मंगलवार की जनसुनवाई में स्थानीय अधिकारियों द्वारा सुनवाई ना किये जाने से परेशान होकर कलेक्टर के समक्ष महिला लोटन यात्रा निकालते हुए पहुँची।