ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

जावद में लोकायुक्त पुलिस की टीम ने बिजली कंपनी के एक लाइन मेन को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार

खेत के पास रास्ते में रखी मोटर उठा लाया लाइनमेन, किसान से मांगी रिश्वत, लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ाभोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सख्त निर्देश हैं कि कोई भी रिश्वत लेते हुए पकड़ में आये तो उसके खिलाफ कड़े एक्शन हो बावजूद इसके भष्ट सरकारी कर्मचारी अधिकारी रिश्वत ले रहे हैं।
नीमच जिला की तहसील जावद में लोकायुक्त पुलिस की टीम ने बिजली कंपनी के एक लाइन मेन को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, उसके खिलाफ एक किसान ने उज्जैन लोकायुक्त एसपी को शिकायत की थी, शिकायत में खेत के पास रास्ते में राखी मोटर उठाकर लाने के बाद उसे वापस करने के बदले रिश्वत की मांग की शिकायत थी।
शिकायतकर्ता दौलत सिंह चौहान निवासी बसेड़ी भाटी ने लोकायुक्त एसपी कार्यालय में दिए आवेदन में बताया कि लाइनमेन सुनील कटारिया उसके खेत के पास रास्ते में रखी एक मोटर बिना बताये उठा लाया था फिर कुछ दिन बाद उसके कनेक्शन के नाम पर रिश्वत की मांग करने लगा।
शिकायतकर्ता ने कहा कि कर्मचारी ने पहले उससे 10 हजार रुपये मांगे फिर टेम्परेरी कनेक्शन के नाम पर साढ़े साथ हजार रुपये मांगे, जब उसे बताया कि उनके खेत में कुआ ही नहीं है तो मोटर कनेक्शन किस बात का उसके बाद भी कहने लगा जब तक 5000 रुपये नहीं दोगे मोटर वापस नहीं होगी।
लाइनमेन द्वारा रिश्वत की मांग की शिकायत का लोकायुक्त एसपी ने सत्यापन कराया और आज लोकायुक्त की एक टीम को जावद के मोरवन गाँव में स्थित बिजली कंपनी दफ्तर भेजा, साथ में फरियादी दौलत सिंह चौहान भी थे टीम छिप गई और दौलत सिंह चौहान ने जैसे ही लाइनमेन सुनील कटारिया को 5000 रुपये रिश्वत के रूप में दिए लोकायुक्त टीम ने उसे दबोच लिया, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया है। @Copy

Leave A Reply

Your email address will not be published.