ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत खातेगांव क्षेत्र के 153 गांव के 15420 हितग्राहियों को पट्टे मिले

अनिल उपाध्याय / खातेगांवश। मध्यप्रदेश, शनिवार को खातेगांव जनपद पंचायत की जामनेर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत खातेगांव तहसील के 153 गांव के 15420 पात्र हितग्राहियों को भू अधिकार पत्र का वितरण किया गया।

इस अवसर पर एसडीएम प्रिया चंद्रावत, तहसीलदार अरविंद दिवाकर सीईओ केपी राजोरिया, पटवारी आशीष उपाध्याय एवं नर्मदा प्रसाद बुडाना सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत भारत सरकार मध्य प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना हे स्वामित्व योजना के आयोजन के दौरान जामनेर दुलवा,व गुराडिया गांवो के ग्रामीणों को संबोधित करते हुए एसडीएम प्रिया चंद्रावत ने कहा कि देखिए कई ऐसे परिवार है। जिन्हें अधिकार अभिलेख नहीं मिले हैं। सरकार की यह योजना है स्वामित्व योजना हमने ऐसे ही परिवारों को स्वामित्व के पट्टे वितरित किए हैं।
खातेगांव तहसील में 153 गांव के लगभग इस योजना के तहत 15420 पात्र हितग्राहियो को आज पट्टे वितरित किए गए है। उनके लिए यह अच्छी योजना है पात्र लोगों को इसके पट्टे मिले हैं। अधिकारी गणों ने
उपस्थित ग्रामीणों को स्वच्छता के साथ ही नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.