ब्रेकिंग
विजयपुर विधानसभा सीट से जुड़े इस मामले में अदालत ने शर्तों के साथ मुकेश मल्होत्रा फिलहाल विधायक बने र... अप्रैल 2026 से घरेलू उपभोक्ता (150-300 यूनिट मासिक खपत) के बिल में 150-300 रुपये प्रतिमाह और सालाना ... एक गैस सिलेंडर ब्लैक में 1800 रू में देने वाली मंदसौर की द्वारका इण्डेन गैस एजेंसी सील, भृष्ट संचालक... मंदसौर पुलिस, थाना नारायणगढ़ द्वारा तरबुज की ट्रक से कुल 85 किलो डोडाचूरा जप्त, अन्तर्राज्यीय तस्कर क... म.प्र. नदियों का मायका, प्रदेश में 19 मार्च से शुरू होगा जल गंगा संवर्धन अभियान-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन... अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न...

गरोठ मे दो पक्षों मे विवाद, फायरिंग में दलित महिला की मौत, अभिषेक आनंद -जिला पुलिस अधीक्षक मंदसौर ने कहा जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा

Madhya Pardesh//मंदसौर। मध्यप्रदेश, जिला मंदसौर के गरोठ थाना क्षेत्र के ढकनी गांव में सरकारी जमीन पर गाय बांधने की जगह पर शेड बनाने के विवाद में शुक्रवार लगभग सुबह 9.30 से 10 बजे के बीच मौके पर पहॅचें लोगों की भीड़ ने दलित परिवार पर हमला कर दिया। जमकर मारपीट कर गोली चला दी जिसमे एक महिला की मौत हो गई।

हमलावर 5 फोर व्हीलर से आए थे, जिलकी संख्या 30 बताई गई। फायरिंग में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हैं। बंदूकें, तलवार के हमले के बाद सभी घायलों को गरोठ अस्पताल ले जाया गया। वहां से एक घायल रामगोपाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुगना के बेटे सुखदेव परिहार ने बताया कि गांव के नरेंद्र सिंह और उसके पिता ने हमला कराया गया है। बलराम परिहार के हाथ में भी गोली लगी है। बलराम कों मंदसौर रेफर कर दिया गया है। वहीं घटना के बाद गरोठ अस्पताल में काफी भीड़ जमा हो गई।

गरोठ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता कुरील भी अस्पताल पहुंचीं। एसडीओपी दिनेश प्रजापति सहित, गरोठ, शामगढ़ थाना की पुलिस मोके तैनात की गई।

जिला पुलिस अधिक्षक ने कहा कीः-

गरोठ मामले में आज थाना क्षेत्र गरोठ में एक घटनाक्रम हुवा जिसमें एक महिला को गोली लगी, जिससे उसकी डेथ हो गई, गरोठ थाने पर हत्या व अन्य धारा में अपराध पंजीबद्ध हुवा है, एक व्यक्ति जो घायल है उसे मंदसौर हॉस्पिटल में एडमिट किया गया, दो अन्य स्थानीय हॉस्पिटल में उपचारार्थ है, पुलिस की टीमें लगी है, अभी तीन आरोपियों को पुलिस ने राउंडअप किया है, जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। – अभिषेक आनंद जिला पुलिस अधीक्षक मंदसौर मध्यप्रदेश।

Leave A Reply

Your email address will not be published.