ब्रेकिंग
विजयपुर विधानसभा सीट से जुड़े इस मामले में अदालत ने शर्तों के साथ मुकेश मल्होत्रा फिलहाल विधायक बने र... अप्रैल 2026 से घरेलू उपभोक्ता (150-300 यूनिट मासिक खपत) के बिल में 150-300 रुपये प्रतिमाह और सालाना ... एक गैस सिलेंडर ब्लैक में 1800 रू में देने वाली मंदसौर की द्वारका इण्डेन गैस एजेंसी सील, भृष्ट संचालक... मंदसौर पुलिस, थाना नारायणगढ़ द्वारा तरबुज की ट्रक से कुल 85 किलो डोडाचूरा जप्त, अन्तर्राज्यीय तस्कर क... म.प्र. नदियों का मायका, प्रदेश में 19 मार्च से शुरू होगा जल गंगा संवर्धन अभियान-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन... अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न...

सीबीआई ने रिश्वत लेने वाले मंदसौर नारकोटिक्स अधिकारी पर कार्यवाही की, अफिम पट्टा नामांतरण के लिए किसान से 1 लाख 10 हजार रू लेते एक को मौके से पकड़ा

Madhya Pardesh// मंदसौर। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो भोपाल की एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने कल शुक्रवार को मंदसौर नारकोटिक्स कार्यालय में पदस्थ एक कर्मचारी को सब इंस्पेक्टर के लिए रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। सुत्रों से प्रप्त जानकारी के अनुसार सीबीआई भोपाल स्थित कार्यालय में मंदसौर जिले के धमनार निवासी किसान बद्रीलाल धाकड़ ने शिकायत दर्ज करवाई थी।
कार्यवाही मे टीम द्वारा आरोपी सब इंस्पेक्टर से पूछताछ जारी है। देर शाम तक कार्रवाई जानकारी के अनुसार रिश्वत की रकम एक लाख 10 हजार रुपए है। दोपहर से शुरू हुई करवाई देर शाम तक जारी है। सीबीआई एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों ने मीडिया को इसकी पूरी जानकारी सांझा नहीं की है। अधिकारियों कहना है कि रात 10 बजे तक कार्रवाई पूरी होने के बाद इसकी जानकारी मीडिया को साझा करेंगे।
खबर लिखे जाने तक सीबीआई के अधिकारी कार्यवाही पुर्ण करने मे लगे रहे। कांग्रेस विधायक ने शिकायत करता किसान बर्द्रीलाल धाकड़ को सोशल मीडिया पर धन्यवाद लिखा। उन्हौने कहा की किसानों को स्वयं आगे आना होगा। बतादे, दिपक गुर्जर के नेतृत्व मे विगत दिनों जिला नारकोटिक्स विभाग मंदसौर के अधिकारीयों द्वारा किसानों से अफीम पट्टा के मामलों मे पैसा लेने, भ्रष्टाचार करने के विरोध मे किसानों ने रैली निकाल कर अफीम कार्यालय के सामने प्रदर्शन भी किया गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायत में किसान ने बताया था कि, उनके पिता निर्भयराम धाकड़ के नाम पुश्तैनी अफीम पट्टा था। जिसे 1995-96 में जमा करवा दिया था। अफीम लाइसेंस के नामांतरण को लेकर मांगे रुपए इस बार केंद्र सरकार ने वर्ष 1995-96 के पट्टे फिर से जारी किए हैं। ऐसे में फरियादी किसान अपने पिता के नाम के अफीम लाइसेंस को अपने नाम से नामांतरण करवाना चाहता था। इसके लिए नारकोटिक्स विभाग में पदस्थ सब इंस्पेक्टर अभिषेक अग्निहोत्री रुपए की मांग कर रहा था। इसकी शिकायत किसान बद्रीलाल ने सीबीआई के भोपाल ब्रांच को की थी। शिकायत के बाद कल दोपहर शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम मंदसौर केंद्रीय नार्कोटिक्स कार्यालय पहुंची। आरोपी सब इंस्पेक्टर ने अपने किसी कर्मचारी को रिश्वत के रुपए लेने के लिए भेजा था, जैसे ही उसने रुपए लिए एसीबी की टीम ने उसे पकड़ लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.