ब्रेकिंग
अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम... बीजेपी के पूर्व मंत्री श्री रावत विजयपुर से विधायक बने, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्योपुर जिले के व... प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण एवं प्रगति की समीक्षा, राजगढ़ जिला पंचायत की... बच्चों की सुरक्षा और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर जारी बहस के बीच केंद्र सरकार ने अपना रुख स्प... भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन बन चुकी है।

केरल की वायनाड सीट से सांसद चुनी गई प्रियंका गांधी ने लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। प्रियंका गांधी केरल की वायनाड सीट से सांसद चुनी गई हैं।
शपथ ग्रहण के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा, “मैं प्रियंका गांधी वाड्रा, जो लोकसभा की सदस्य निर्वाचित हुई हूं, सत्य निष्ठा से यह शपथ लेती हूं कि मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगी। मैं भारत की प्रभुता और अखंडता को अक्षुण्ण रखूंगी और जिस पद को मैं ग्रहण करने वाली हूं, उसके कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक निर्वहन करूंगी। जय हिंद।”
सांसद पद की शपथ लेने के प्रियंका गांधी के हाथ में भारतीय संविधान की एक कॉपी थी। यह पल प्रियंका गांधी के लिए एक ऐतिहासिक पल था क्योंकि वह पहली बार लोकसभा में सदस्य के रूप में शपथ ले रही हैं।
बता दें कि केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारी अंतर से जीत दर्ज की है। उन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के उम्मीदवार सत्यन मोकेरी को 4,10,931 वोटों के भारी अंतर से हराया है। प्रियंका गांधी को 6,22,338 और सत्यन मोकेरी को 2,11,407 वोट मिले हैं। वहीं, भाजपा उम्मीदवार नव्या हरिदास 1,09,939 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हालिया लोकसभा चुनाव में 3.65 लाख वोटों से वायनाड में जीत दर्ज की थी। जबकि उनकी बहन प्रियंका गांधी ने 4,10,931 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में दो सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली और केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ा था और दोनों ही सीटों पर विजय प्राप्त की थी। हालांकि, बाद में उन्होंने लोकसभा में रायबरेली सीट से प्रतिनिधित्व करने का निर्णय लिया। इस फैसले के बाद वायनाड सीट खाली हो गई, जिस पर 13 नवंबर को वोटिंग हुई थी।

C@khas khabar

Leave A Reply

Your email address will not be published.