ब्रेकिंग
मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए...

नीमच में बायोडीजल पम्‍प को खाद्य विभाग ने किया सील, 600 लीटर बायोडीजल जप्‍त

Madhya pardesh// नीमच । कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा के मार्गदर्शन में सोमवार को गुरूकृपा फिलिंग स्टेशन ग्राम- जेतपुरा के पास, नीमच बायपास रोड़, स्थित पम्प संचालनकर्ता अनीश पिता फकरूद्धीन निवासी ग्राम- राजपुराझंवर तहसील सिंगोली जिला नीमच की जांच, जिला आपूर्ति अधिकारी आर.एन.दिवाकर एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी विजय निनामा द्वारा की गई हैं। जांच समय मौके पर डिलीवरी मशीन जिसमें दो नोजल कार्यशील होकर बायोडीजल विक्रय किया जाना एवं 10 हजार लीटर का भूमिगत टेंक पाया गया, जिसे राड़ द्वारा नापा जाकर लगभग 600 लीटर बायोडीजल टेंक में पाया गया। तथा मौके पर बायोडीजल पम्प संचालन एवं बायोडीजल संधारण, भण्डारण के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए।

मौके पर पम्प पर उपस्थित कर्मचारी अनीश पिता फकरूद्धीन के कथन लिपिबद्ध किए गए हैं, जप्त बायोडीजल को उन्हीं की सुपुर्दगी में दिया जाकर, डिलीवरी मशीन के दो नोजल एवं भूमिगत टेंक का एक नोजल को कपड़े से सील कर प्रोपराईटर को निर्देशित किया गया, कि किसी भी तरह की छेड़छाड़ आदि नहीं करें और ना ही बिना अनुमति के बायोडीजल का क्रय, विक्रय नहीं किया जाए।

आपूर्ति अधिकारी आर.एन.दिवाकर के अनुसार उक्त कार्यवाही का विधिवत जप्ती, पंचनामा बनाया जाकर, जप्त माल फर्म के संचालक अनीष पिता फकरूद्धीन के विरूद्ध मोटर स्पिरिट और उच्च वेग डीजल (प्रदाय और वितरण का विनियमन और अनाचार निवारण) आदेश, 2005 की कण्डिकाओं का उल्लघंन किया जाकर प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर न्यायालय के आगामी आदेश होने तक सुपुर्दगी में दिया गया हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.