ब्रेकिंग
अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी...

शहीद के माता-पिता को अनुदान की राशि 10 हजार रुपए दी जाएगी, बेटियों की शादी का खर्चा उठाएगी मध्य प्रदेश सरकार-डॉ. मोहन यादव

भोपाल। भोपाल के बैरागढ़ स्थित थ्री ईएमई सेंटर में हुए भूतपूर्व सैनिकों के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहीदाें के माता-पिता को दी जाने वाली अनुदान राशि में बढ़ोतरी कर दी है। अब शहीद के माता-पिता को अनुदान की राशि 10 हजार रुपए दी जाएगी। जबकि, शहीदों की पुत्रियों एवं बहनों के विवाह पर आशीर्वाद राशि भी बढ़ाकर 51 हजार रुपए की गई है। प्रदेश में निवासरत द्वितीय विश्व युद्ध के सैनिकों एवं उनकी पत्नियों की पेंशन 8 हजार रुपए से बढ़ाकर 15 हजार रुपए प्रतिमाह की गई है, जो देश में सर्वाधिक है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 3 ईएमई सेंटर भोपाल में भूतपूर्व सैनिक सम्मान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने शहीद माता-पिता को दी जाने वाली सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मप्र के निवासी ऐसे माता-पिता, जिनकी पुत्री सेना में है, उनकी सम्मान निधि 10 हजार रुपए से बढ़ाकर 20 हजार रुपए प्रतिवर्ष की गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मप्र सैनिक कल्याण में सदैव अग्रणी रहा है। यहां सेवारत एवं सेवानिवृत्त सैनिकों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का सफल संचालन हो रहा है। उन्होंने सेना और उनके परिवारों के लिए कल्याणकारी निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि युद्ध एवं सैनिक कार्रवाई में शहीद होने वाले सेना, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के शहीदों के आश्रितों को एक करोड़ रुपए की सहायता राशि और एक आश्रित को शासकीय सेवा में विशेष नियुक्ति दी जाएगी।

सहायता राशि का आधा अंश शहीद की पत्नी को और आधा अंश आश्रित माता-पिता को दिया जाएगा। भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं, विकलांग सैनिकों एवं आश्रितों को विभिन्न योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता तथा छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है, जो पूरे देश में सर्वाधिक है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों, दिव्यांग सैनिकों और विधवाओं को मिलने वाली छात्रवृत्ति को राज्य सरकार और बढ़ाने पर विचार कर रही है। सीएम ने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों को विभिन्न कोर्सेस में आरक्षण दिया जाएगा. जिला सैनिक कार्यालय में सहायक ग्रेड 3 के स्तर पर पदों को बढ़ाने का भी फैसला किया जा रहा है।

“शहीदों की मां को 10 हज़ार रुपए प्रति माह सम्मान निधि, बेटी और बहनों के विवाह के लिए 51 हजार रुपए की राशि दिए जाने का निर्णय स्वागत योग्य है”।

C@

Leave A Reply

Your email address will not be published.