ब्रेकिंग
अप्रैल 2026 से घरेलू उपभोक्ता (150-300 यूनिट मासिक खपत) के बिल में 150-300 रुपये प्रतिमाह और सालाना ... एक गैस सिलेंडर ब्लैक में 1800 रू में देने वाली मंदसौर की द्वारका इण्डेन गैस एजेंसी सील, भृष्ट संचालक... मंदसौर पुलिस, थाना नारायणगढ़ द्वारा तरबुज की ट्रक से कुल 85 किलो डोडाचूरा जप्त, अन्तर्राज्यीय तस्कर क... म.प्र. नदियों का मायका, प्रदेश में 19 मार्च से शुरू होगा जल गंगा संवर्धन अभियान-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन... अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम...

थाना गरोठ के घासीराम मीणा हत्या काण्ड के आरोपी गिरफ्तार, आरोपी गाँधीसागर बाँध पर मछली पकडने की क्रांट्रेक्टर कंपनी के कर्मचारी निकले

Madhya Pardesh//मंदसौर। अभिषेक आनंद पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर के निर्देशन में एवं श्रीमती हेमलता कुरील, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (गरोठ) एवं राजाराम धाकड़ एस.डी.ओ.पी. गरोठ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गरोठ धर्मेन्द्र शिवहरे के कुशल नैतृत्व में घासीराम मीणा के हत्यारो को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा करने में सफलता मिली।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 सितंबर को ग्राम मोलाखेडी खुर्द में लखमखेडा निवासी घासीराम मीणा की अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर शव को चंबल नदी के किनारे फेंक दिया गया था। मामले की विवेचना में गाँधीसागर बाँध पर मछली पकडने की क्रांट्रेक्टर कंपनी के कर्मचारी रविंद्र शर्मा, दीपक जाट,कपिल शर्मा, मोहित शर्मा, अजय शर्मा के द्वारा हत्या कर शव को साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से नदी किनारे फेंक देना पाया जाने पर आरोपीगण उपरोक्त के खिलाफ थाना गरोठ में अपराध क्रमांक 390/24 धारा 140(3),103,238,3(5) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण की विवेचना के दौरान मामले के गंभीर सनसनी खेज होने से वरिष्ट अधिकारीगण पुलिस द्वारा मामले की गहन विवेचना कर आरोपीयो को तत्काल गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। विवेचना के दौरान आरोपीगण उपरोक्त की तलाश चण्डीगढ, दिल्ली, जिला हिसार, हरियाणा मे आरोपीयो के निवास स्थान एवं छिपने के संभावित स्थानो एवं रिस्तेदारो में की गई।
मुखबिर सुचना पर आरोपी रविंद्र शर्मा एवं मोहित शर्मा को गाँधीसागर रोड पर हिंगलाज रिसोर्ट के पास मुखबिर सुचना पर हिरासत में लिया गया तथा थाना पर पुछताछ के उपरांत आरोपी उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया। मामले में गिरफ्तार आरोपीगणो को न्यायालय गरोठ में पेश कर पृथक से पुलिस रिमांड लेकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाती है।

आरोपी कंपनी के कर्मचारी होकर मछली चोरी कराकर अवैध लाभ कमाते थे
आरोपीगण रविंद्र शर्मा एवं मोहित शर्मा ने पुछताछ में मृतक घासीराम मीणा की हत्या मछली खरीदी के पुर्व के बकाया 50000 रुपये के लेन देन को लेकर स्पीड बोट मे बैठाकर डंडे से मारपीट कर एवं चिल्लाने पर गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया। एवं हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को ग्राम मोलाखेडी खुर्द मे चम्बल नदी के किनारे फेक कर मोके से फरार होना बताया गया आरोपीगण मछली कंपनी के कर्मचारी है तथा मछुवारों तथा आसपास के ग्रामवासियों से मछली चोरी कराकर अवैध लाभ कमाते थे। मामले के तीन अन्य आरोपी दीपक जाट, कपिल शर्मा, अजय खाती सभी निवासी हरियाणा को शीघ्रता से गिरफ्तार किया जावेगा।

सराहनीय योगदान
पुलिस की उक्त कार्यवाही में निरीक्षक धर्मेन्द्र शिवहरे थाना प्रभारी गरोठ, उनि बापूसिंह बामनिया, उनि मनोज महाजन, उनि सुभाष गिरी, उनि कुलदीप राठौर थाना शामगढ़, सउनि धन्नालाल योगी, आर 194 दशरथ मालवीय ,आर 110 रामकरण गुर्जर, आर 810 पंकेश कुमावत आर.783 हिरालाल थाना शामगढ, प्र.आर आशीष बैरागी साईबर सेल मंदसौर का सराहनीय योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.